शादी के बंधन में बंधे अर्जुन तेंदुलकर, जानिए कौन है उनकी पत्नी सानिया चंडोक, देखें तस्वीरें

806

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज Sachin Tendulkar के बेटे Arjun Tendulkar की शादी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। 5 मार्च 2026 को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इस मौके पर देश की बड़ी दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे।

दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं। अर्जुन की शादी के फंक्शन में टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज मौजूदा चयनकर्ता अजीत अगरकर भी नजर आए।

ये भी पढ़ें: Anurag Dobhal के आखिरी वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, फैंस सदमें में, देखें VIDEO

इसके अलावा पूर्व भारतीय खिलाड़ी और पूर्व कोच राहुल द्रविड़ अपनी पत्नी विजेता पेंधारकर के साथ दिखे। इसके अलावा अजिंक्य रहाणे, अनिल कुंबले, सुरेश रैना वेंकटेश प्रसाद, आकाश चोपड़ा और यूसुफ पठान जैसे दिग्गज शामिल रहे।

ये भी पढ़ें: मुंबई के बिज़नेस परिवार में हुई सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की सगाई, जानें कौन हैं सानिया चंदोक?

कौन है सानिया चंडोक?
सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Panchdoot News (@panchdoot_news)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।