भारत ने 6 दिन बाद ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei की मौत पर शोक जताया

110

अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष का आज छठा दिन है। इसी बीच भारत (India Iran News )ने पहली बार ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन पर औपचारिक रूप से शोक व्यक्त किया है। भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव Vikram Misri ने नई दिल्ली स्थित Embassy of Iran in New Delhi पहुंचकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने कंडोलेंस बुक पर हस्ताक्षर करते हुए खामेनेई को श्रद्धांजलि दी।

खामेनेई के निधन के बाद दुनियाभर के कई देशों की ओर से शोक संदेश भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल के हमले के दौरान उनकी मौत हो गई थी, जबकि ईरान ने एक दिन बाद इसकी आधिकारिक पुष्टि की थी।

भारत सरकार की ओर से विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने आज नई दिल्ली स्थित ईरान दूतावास में शोक पुस्तिका पर हस्ताक्षर किए

बता दें, बीती दिन, अमेरिका ने बुधवार को भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत IRIS देना को श्रीलंका के पास हमला कर डुबा दिया था। श्रीलंका की नौसेना के अनुसार अब तक 87 शव बरामद किए गए हैं, जबकि 32 लोगों को बचा लिया गया है। रॉयटर्स के मुताबिक करीब 60 लोग अभी भी लापता हैं और उनकी तलाश जारी है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

यह ईरानी जहाज 18 फरवरी को भारत के विशाखापट्टनम में आयोजित 2026 इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (IFR) और MILAN-2026 मल्टीलेटरल नेवल एक्सरसाइज में हिस्सा लेने आया था। 25 फरवरी को यह भारत से रवाना हुआ था।

जब इस पर हमला हुआ तब यह जहाज दक्षिणी श्रीलंका के गाले शहर से करीब 40 समुद्री मील (करीब 75 किलोमीटर) दूर था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार है जब अमेरिकी नौसेना की पनडुब्बी से दागे गए टॉरपीडो ने किसी जहाज को युद्ध में निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका अब तक ईरान के 20 वॉरशिप को समुद्र में डुबो चुका है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।