सोने और चांदी की कीमतों में लगातार भारी गिरावट, देखें पूरी लिस्ट

187

5 मार्च को सोने और चांदी (Today Gold Rate) की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत में करीब 3,000 रुपये की कमी आई है, जिसके बाद 10 ग्राम सोना घटकर लगभग 1.60 लाख रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले इसकी कीमत करीब 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम थी। यानी पिछले दो दिनों में सोना कुल मिलाकर करीब 7,000 रुपये सस्ता हो चुका है।

वहीं चांदी के दामों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। एक किलो चांदी की कीमत करीब 13,000 रुपये कम होकर 2.58 लाख रुपये प्रति किलो रह गई है, जबकि इससे पहले यह करीब 2.71 लाख रुपये प्रति किलो बिक रही थी। इस तरह दो दिनों में चांदी करीब 32,000 रुपये सस्ती हो चुकी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, सोने और चांदी की कीमतों में आई यह गिरावट मुख्य रूप से निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली (प्रॉफिट बुकिंग) करने की वजह से देखी जा रही है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

बता दें, इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 26 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 27 हजार रुपए महंगी हुई है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।