हनुमानगढ़. यातायात पुलिस की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन में सिंचाई कार्यालय के सामने स्थापित ट्रेफिक बूथ का जीर्णोद्धार सामाजिक संस्था एकता मंच की ओर से करवाया गया है। जीर्णोद्धार ट्रेफिक बूथ का लोकार्पण रविवार सुबह यातायात थाना प्रभारी व उप निरीक्षक अनिल कुमार चिंदा व सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल अग्रवाल ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद गौरव जैन, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रोहिताश चुघ, जीएसटी के सहायक आयुक्त रवि दाधीच, सामाजिक कार्यकर्ता मनीराम चादवासिया, व्यवसायी मुकेश भदरा, मुकेश चिलाना, नवीन मिढा, डॉ.दीपक खुराना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एकता मंच अध्यक्ष राजेश मिढ़ा ने की। एकता मंच महासचिव अश्वनी गर्ग ‘आशु’ ने आभार जताया।
कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी अनिल चिंदा ने कहा कि यातायात व्यवस्था रखना यातायात पुलिस जिम्मेदारी है लेकिन इसमें प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। जनता के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह जनता के सहयोग से शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में प्रयासरत हैं। इस अवसर पर उन्होंने ट्रेफिक बूथ पुनर्निर्माण में एकता मंच के सहयोग को उल्लेखनीय बताया। ट्रेफिक बूथ का पुर्ननिर्माण एकता मंच के उपाध्यक्ष अरूण खुराना ‘बॉबी’ के आर्थिक सहयोग से करवाया गया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।





































