विद्यालय परिसर, खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया

32

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हनुमानगढ़ टाउन फ़ोर्ट स्कूल में आज राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के दूसरे दिवस की शुरुआत प्रातः कालीन राजीव गांधी स्टेडियम में जिला स्थापना दिवस के उपलक्ष में मैराथन रेस में भाग लिया एवं प्रार्थना तथा लक्ष्य गीत के साथ की गई, आज द्वितीय दिवस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया । साथ ही विद्यालय के कक्षा कक्षों में लगे पंखों की सफाई भी की गई। साथ ही इस अवसर पर स्वयंसेवकों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्री गुरजिंदर सिंह ने स्वयंसेवकों से जीवन में स्वच्छता अपनाने और अनुशासित रहने का आह्वान किया। कुछ स्वयंसेवको को भोजन बनाने और वितरण व्यवस्था में भी लगाया गया, स्वयंसेकों ने आज विद्यालय में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम एसेसमेंट टेस्ट की विभिन्न व्यवस्थाओं में भी अपनी सेवाएं प्रदान की,

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।