तिरुपति में तृषा ने मांगी दुआ, इधर चुनाव में छाए विजय! अचानक क्यों ट्रेंड कर रही हैं एक्ट्रेस? देखें VIDEO

67

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (trisha krishnan) के नतीजों के बीच एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का तिरुपति मंदिर दौरा चर्चा में आ गया है। यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाती दिख रही है, जिससे इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सियासी और सोशल मीडिया पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

तृषा ने अपने 43वें जन्मदिन से ठीक पहले रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह तिरुपति की यात्रा पर जाती नजर आईं। सोमवार सुबह मंदिर में पूजा करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। खास बात यह रही कि उनका यह दौरा काफी सादगी भरा था और उन्होंने बिना किसी सार्वजनिक प्रचार के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें: Election Result 2026: तमिलनाडु में TVK का तूफान, विजय की राजनीति में धुआंधार एंट्री

इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर यूजर्स के रिएक्शन तेजी से आने लगे। कुछ लोगों ने उनके इस दौरे के समय को चुनावी नतीजों से जोड़ते हुए कयास लगाए कि उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन विजय की पार्टी की सफलता के लिए किए होंगे। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

इससे पहले 23 अप्रैल को मतदान के दिन भी तृषा ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे उनके फैंस ने विजय के प्रति समर्थन के तौर पर देखा। दोनों के बीच लंबे समय से दोस्ती और कई फिल्मों में साथ काम करने की वजह से ऐसे कयास अक्सर लगाए जाते रहे हैं।

मार्च में भी तृषा और विजय एक शादी समारोह में साथ नजर आए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। यह कार्यक्रम उस समय चर्चा में आया था जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोर्नलिंगम के तलाक की खबरें सामने आई थीं। बताया गया था कि दोनों ने दिसंबर 2025 में तलाक के लिए आवेदन किया था।

ये भी पढ़ें: सिनेमा से सत्ता तक: क्या तमिलनाडु के अगले ‘MGR’ बन सकते हैं सुपरस्टार थलापति विजय

फिलहाल, चुनावी माहौल और तृषा के इस दौरे को जोड़कर देखे जाने से यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है, जबकि आधिकारिक तौर पर इसे सिर्फ एक निजी और धार्मिक यात्रा ही बताया जा रहा है।

कौन है तृषा कृष्णन
तमिल और तेलुगु सिनेमा की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में शामिल तृषा इन दिनों साउथ सुपरस्टार थलापति विजय से नाम जुड़ने से चर्चा में हैं। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। आज तृषा 43 साल की हो चुकी हैं। साउथ इंडस्ट्री में कामयाबी हासिल करने के बाद 23 जनरी 2015 में तृषा कृष्णन की सगाई बिजनेसमैन वरुण मनियन से हुई थी। लेकिन कुछ दिनों बाद ही ये सगाई टूट गई।

साउथ मीडिया पोर्टल मनोरमा को दिए इंटरव्यू में तृषा ने सगाई टूटने पर कहा था, मैं जिस इंसान से शादी करना चाहती थी, उसने मेरे सामने एक्टिंग छोड़ने की शर्त रखी थी तो मैंने सगाई तोड़ दी। मैं सिर्फ तब ही फिल्मों से ब्रेक लूंगी, जब मैं प्रेग्नेंट रहूं। अगर मुझे लीड रोल न मिलें, तो मैं कैरेक्टर रोल करूंगी, लेकिन मैं आखिरी सांस तक एक्टिंग करूंगी। इसके बाद तृषा का नाम बाहुबली एक्टर राणा दग्गूबाती से जुड़ा। दोनों कुछ सालों तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों ब्रेकअप के बाद भी दोस्त रहे।

2021 से रिलेशनशिप में हैं विजय-तृषा-संगीता सोर्नालिंगम का दावा 
थलापति विजय ने साल 25 अगस्त 1999 में फैन संगीता सोर्नालिंगम से शादी की थी, जिससे उन्हें 2 बच्चे हैं। शादी के 27 साल बाद हाल ही में संगीता ने विजय से तलाक की मांग करते हुए याचिका दायर की थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने तलाक की वजह विजय का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया। याचिका में संगीता ने आरोप लगाया कि थलापति विजय का 2021 से एक्ट्रेस से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है, जिससे उनका रिश्ता बिगड़ने लगा।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

विजय ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो एक्ट्रेस से रिश्ता खत्म कर लेंगे, लेकिन बार-बार मौका दिए जाने के बावजूद उन्होंने ऐसा नहीं किया। वो लगातार उस एक्ट्रेस के साथ ट्रिप पर जाते रहे, जिसकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इन तस्वीरों के सामने आने से उन्हें अपमान महसूस हुआ। इसके अलावा विजय ने उनकी जिम्मेदारी उठाना भी लगभग बंद कर दिया, जिसके बाद उन्होंने तलाक का फैसला किया।

चैनल को सब्सक्राइब करें..

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।