जयपुर: राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार के नए मंत्रिमंडल के लिए विधायकों ने मंत्री पद की आज शपथ थी। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल के लिए 13 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण दिलाई।
कैबिनेट मंत्री :
राजभवन में आयोजित समारोह में बी डी कल्ला, शांति धारीवाल, डॉ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, प्रमोद जैन भाया, परसादी लाल मीणा, विश्वेन्द्र सिंह, हरीश चौधरी, रमेश चंद्र मीणा, मास्टर भंवर लाल मेघवाल, प्रताप सिंह खाचरियावास, उदय लाल आंजना और सालेह मोहम्मद ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
राज्य मंत्री
वहीं राज्यमंत्रियों में गोविंद सिंह डोटासरा, श्रीमति ममता भूपेश, अर्जुन बामनिया, भंवरसिंह भाटी, सुखराम विश्नोई, अशोक चांदणा, टीकाराम जूली, भजनलाल जाटव, राजेंद्र यादव, सुभाष गर्ग मुख्य हैं।
वैसे देखा जाए तो अशोक कैबिनेट में उन नेताओं का जगह मिली है जो विशेष दर्जा रखने के साथ अनेक जाति समुदाय पर भी खासी पकड़ रखते हैं। मंत्रियों की लेिस्ट देखकर तो ये साफ हो गया है कि ये तैयारी केवल 5 साल की नहीं बल्कि आगामी लोकसभा चुनाव 2019 की भी है।
इन दिग्गजों को नहीं मिली जगह
राजस्थान में इस बार जिन बड़े दिग्गज नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है उनमें सीपी जोशी, हेमाराम चौधरी, भरत सिंह, दीपेंद्र सिंह शेखावत, परसराम मोरदिया, राजेंद्र पारीक, अशोक बैरवा, महेश जोशी, जितेंद्र सिंह , महेंद्रजीत सिंह मालवीय, बृजेंद्र ओला और राजकुमार शर्मा हैं।
जातिगत आधार पर देखें तो सबसे ज्यादा 4 जाट विधायक मंत्री बन रहे हैं। दो ब्राह्मण, दो राजपूत, 3 वैश्य, 4 एससी, 3 एसटी, एक गुर्जर, एक विश्नोई, एक मुस्लिम, दो ओबीसी हैं।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट दोनों ओबीसी से आते हैं।
- छोटी उम्र, बड़ा नवाचार: डी ए वी की वर्तिका का स्मार्ट हेलमेट इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
- जनविश्वास एवं धन्यवाद यात्रा 9 मार्च को हनुमानगढ़ पहुंचेगी
- सर्व सिक्ख समाज समिति परिसर में गुरमत समागम का आयोजन, संगत ने गुरबाणी का किया श्रवण
- पांच मेधावी विद्यार्थियों ने किया सीए का सपना साकार, दिव्यांश दादरी को ऑल इंडिया 13वीं रैंक पर मिला विशेष सम्मान
- मेरठ में होने वाले प्रथम पैरा कबड्डी नेशनल फेडरेशन कप में राजस्थान टीम लेगी भाग



































