मुम्बई: बिग बॉस 11 की प्रतिभागी रही अर्शी खान (Arshi Khan) ने कांग्रेस (Congress) पार्टी ज्वाइन कर ली है। इसकी जानकारी खुद अर्शी ने दी। ये ही नहीं अर्शी खान ने अपने इंस्ट्राग्राम अंकाउट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-अर्शी खान, खेल गई…’ अर्शी खान ने अपनी पोस्ट में भी आवाम का जिक्र किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्शी खान को कांग्रेस पार्टी में मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है। अर्शी ने कांग्रेस में शामिल होने पर कहा है, ‘मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है। ‘
बता दें, इससे पहले बिगबॉस 11 की विनर रह चुकी शिल्पा शिंदे ने भी कांग्रेस ज्वाइन की थी। अर्शी खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, और उनके डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं। बिगबॉस शो के बाद अर्शी खान की एक अलग पहचान बनी है।
ये भी पढ़ें:
‘शिक्षा के क्षेत्र में सीएसआर योगदान को बढ़ाने की आवश्यकता’
Samsung Galaxy के तीन स्मार्टफोन्स A50, A30, A10 भारत में लॉन्च, कीमत 8,490 रुपये
कल होगी पायलट अभिनंदन की वतन वापसी, इमरान खान ने किया ऐलान
दुनिया का सबसे ऊंचा रुद्राक्ष का शिवलिंग बनकर तैयार, जानिए किस दिन होंगे दर्शन
भारत ने पाकिस्तान को भेजा डिमार्श और डोजियर, जानिए क्या है ये और क्यों पड़ी इसकी जरूरत
Notebook का रोमांटिक सॉन्ग ‘नइ लगदा…’ को बार-बार सुनना चाहेंगा आपका दिल, देखें Video
दुश्मन के हर मकसद के सामने हर भारतीय को दीवार बनकर खड़ा होना है: पीएम मोदी
अपने ही झूठ में फंसा पाकिस्तान, अपने ही F-16 के मलबे को बता रहा था भारतीय विमान
ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं





































