संवाददाता भीलवाड़ा। युवा कार्यक्रम के खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र भीलवाड़ा के जिला सुमित यादव के निर्देशानुसार गांगलास में स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान के सदस्य द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को शपथ दिलाई स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान के अध्यक्ष शिवराज शर्मा ने बताया कि युवा संस्थान द्वारा जागरूक रैली निकालकर सभी दुकानदारों को स्वच्छता के बारे में समझाया गया कचरे को डस्टबिन में ही एकत्रित करने के लिए प्रेरित किया खेल सचिव शिवराज गुर्जर ने युवा सदस्यों को कपड़े के बने बैग वितरण कर पॉलीथिन का उपयोग न करने की शपथ दिलाई एवं कपड़े के बेग को नियमित उपयोग के लिए बताया युवा संस्थान के सभी सदस्य ने शपत ली की न मैं गंदगी करूंगा ने मैं गंदगी करने दूंगा इस दौरान स्वामी विवेकानंद युवा संस्थान अध्यक्ष शिवराज शर्मा संरक्षण मनीष कुमार सुवालका ,अशु वैष्णव अंकित वैष्णव सूरज शर्मा नरेश शर्मा सुनील सुवालका
विनोद गुर्जर महादेव वैष्णव धीरज पंचोली आदि युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































