हनुमानगढ़। कामरेड़ श्योपत सिंह की पुण्यतिथि पर नेहरू युवा मण्डल व ग्राम पंचायत मक्कासर द्वारा गांव मक्कासर के ग्राम पंचायत घर में श्रद्धांजलि सभा व विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लाईफ लाईन ब्लड़ बैक व राजकीय चिकित्सालय के ब्लड़ बैक ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम की शुरूवात सरपंच बलदेव मक्कासर, जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर सहित समस्त ग्रामीणों, परिवारजनों व नेहरू युवा मण्डल के सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। शिविर में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। नेहरू युवा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदाओं के लिए दुध, केले सहित अन्य फलों की उचित व्यवस्था की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कामरेड़ श्योपत सिंह एक सोच है व सदैव हमारे बीच ही है और हमे उनके दिखाये मार्गदर्शन पर चलते हुए हर जरूरतमंद का सहयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि उनकी पुण्यतिथि मनाना तभी सार्थक है जब हम सब एक होकर उनके दिखाये रास्ते को मजबूत करते हुए हर जरूरतमंद का सहयोग करेगे। उक्त शिविर में 86 युनिट रक्त संग्रह हुआ।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































