दुनिया के कई देश स्पेस टूरिज्म (Space Tourism) की दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। अमेरिका, चीन और जापान जैसे देश इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अब इन देशों की लिस्ट में भारत का नाम जुड़ गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चीफ एस. सोमनाथ (S Somnath) ने बताया कि भारत अपने स्वयं के स्पेस टूरिज्म मॉड्यूल पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
क्या होता है स्पेस टूरिज्म
धरती से स्पेस तक की यात्रा को स्पेस टूरिज्म नाम दिया गया है। इसमें स्पेस क्रॉफ्ट के अंदर से ही यात्रियों को अंतरिक्ष का नजारा दिखाया जाता है। वहां से नीचे धरती दिखाई जाती है। इस दौरान गुरुत्वाकर्षण की कमी के चलते यात्री प्लेन के अंदर हवा में ही रहते हैं। टूर से पहले यात्रियों को बाकायदा पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। कंपनी के ट्रेंड क्रू मेम्बर्स मदद के लिए हरदम साथ होंगे।
ये भी पढ़ें: जन्मदिन पर NaMo ऐप से सीधे PM मोदी को भेजें शुभकामनाएं, जानें क्या करें?
अंतरिक्ष में कहां तक जाएंगे यात्री
चीफ एस. सोमनाथ ने कहा, यात्रा पर जाने वाले लोग भी खुद को अंतरिक्ष यात्री कह सकेंगे.’ हालांकि इसरो चीफ सोमनाथ ने यह स्पष्ट नहीं किया कि स्पेस टूरिज्म उप-कक्षीय (100 किमी की ऊंचाई तक, अंतरिक्ष के किनारे तक) या कक्षीय (400 किमी) होगा. आमतौर पर ऐसी यात्राओं में पर्यटक अंतरिक्ष के किनारे पर लगभग 15 मिनट बिताते हैं। नीचे उतरने से पहले कुछ मिनट कम गुरुत्वाकर्षण वाले वातावरण का भी अनुभव करते हैं।
ये भी पढ़ें: Aditya-L1 सोलर मिशन की लॉन्चिंग 2 सितंबर को, तस्वीरों में देखें कैसे काम करेगा पूरा मिशन
कितना आएगा खर्चा
साल 2030 तक अंतरिक्ष की सैर की जा सकती है जिसके लिए प्रति व्यक्ति 6 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे। आपको जानकार हैरानी होगी कि भारत सबसे कम खर्चे में आपको अंतरिक्ष की सैर करवाने वाला है। नासा की सह-कपंनियां अंतरिक्ष की सैर करवाने के लिए लगभग 420 करोड़ में इस यात्रा पर लेकर जाती हैं।
ये भी पढ़ें: जानें इसरो ने चद्रंयान-3 पर सोने की पन्नी क्यों चढ़ाई? पढ़कर चौंक जाएंगे आप
फिलहाल इस सेक्टर में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के सहयोग से Axiom Space और SpaceX जैसी कंपनियां बाजार बनाने में जुटी हैं। जिसप्रकार से इसरो ने कई सफल अभियान कम खर्चे पर करके इतिहास रचा है वैसे ही उम्मीद है कि इसरो जल्द कम खर्च पर बेहतरीन स्पेस टूरिज्म शुरु कर पाएगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































