सावित्रीबाई फुले जयंती पर विशाल रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

160

हनुमानगढ़। सामाजिक समरसता न्याय मंच की ओर से महान समाज सुधारिका और प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर 3 जनवरी  25 शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने  व नव वर्ष पर वार्षीक कलेंडर भी प्रकाशित करने का निर्णय बैठक में सभी सदस्यों से सर्व समती  लिया गया अपने-अपने सुझाव सांझा किये और विभिन्न तैयारियो पर चर्चा की गई। इस संबंध में आयोजित बैठक में मंच के  अध्यक्ष राम प्रताप भाट उर्फ प्रकाश नाथ ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सर्वसमाज में बालिका  शिक्षा का अलख जगाने का काम किया। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का कार्य किसी एक समाज तक सीमित नहीं था। कुछ लोग उनके कार्यों को समाज में विभाजन की दृष्टि से देखते हैं, लेकिन सामाजिक समरसता न्याय  मंच सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है।

उन्होंने आगे कहा कि सावित्रीबाई फुले ने न केवल महिलाओं की शिक्षा के लिए काम किया बल्कि सामाजिक भेदभाव और असमानता के खिलाफ भी आवाज उठाई। उनके कार्यों को सम्मान देने और उनकी जयंती को यादगार बनाने के लिए यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। बैठक में अधिकारी कर्मचारी माली समाज के जिला अध्यक्ष दुर्गादत्त सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले की जयंती पर आयोजित होने वाला यह दूसरा रक्तदान शिविर है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले के विचार आज भी समाज को एकजुट करने और मानवता के कल्याण के लिए प्रेरित करते हैं। शिविर का उद्देश्य न केवल जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराना है बल्कि समाज के सभी वर्गों के बीच समरसता और एकता का संदेश फैलाना है। इस दौरान अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार रखे और शिविर को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया।

बैठक में समाज के विभिन्न प्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी और युवाओं ने सक्रिय भागीदारी दिखा सफल करने व मागेराम सुथार ने कहा कि इस आयोजन से न केवल सावित्रीबाई फुले के कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास होगा बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा। इस मौके पर रामप्रताप भाट उर्फ प्रकाश नाथ अध्यक्ष सामाजिक समरसता न्याय मंच, दुर्गादत्त सैनी सचिव, बलदेव सिंह रामगढिय़ा, लखविंद्र सिंह, विजय कुमार भाट, हरबंश सिंह ओलख, गोपालराम मेघवाल सरपंच अयालकी, रोहित स्वामी सरपंच थेहड़ी,  मांगेराम सुथार, बनवारी लाल पंवार, डा. ओमप्रकाश जी, सुखविंदर सिंह, बुटा सिंह अध्यक्ष रामगढिय़ा समाज, जगदीश कुमार, रामदयाल लींबा, बलवीर सिंह सैनी, भगवाना राम सैन, मोहन लाल डाल, सुरेंदर मारवाल मौजूद थे। कार्यक्रम अध्यक्ष गोपालराम सरपंच अयालकी ने धन्यवाद ज्ञापीत किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।