UPSC एग्‍जाम कैलेंडर 2026 जारी, यहां करें सभी 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स चेक

1409

UPSC यानी संघ लोक सेवा आयोग ने 2026 एग्‍जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें, 2026 में होने वाली सभी 27 भर्ती परीक्षाओं की डेट्स जारी की गई हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्‍टूडेंट्स अभी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर जारी कैलेंडर चेक कर सकते हैं।

क्रम परीक्षा का नाम नोटिफिकेशन तिथि आवेदन अंतिम तिथि परीक्षा तिथि
1 सिविल सेवा (CSE) प्रारंभिक परीक्षा 14 जनवरी 2026 3 फरवरी 2026 24 मई 2026 (रविवार)
2 सिविल सेवा (CSE) मुख्य परीक्षा 21 अगस्त 2026 (शुक्रवार)
3 भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 22 नवम्बर 2026
4 NDA & NA परीक्षा (I) 18 दिसंबर 2025 14 जनवरी 2026 12 अप्रैल 2026
5 NDA & NA परीक्षा (II) 3 जून 2026 2 जुलाई 2026 13 सितम्बर 2026
6 CDS परीक्षा (I) 24 दिसम्बर 2025 13 जनवरी 2026 24 मई 2026
7 CDS परीक्षा (II) 3 जून 2026 2 जुलाई 2026 13 सितम्बर 2026
8 CAPF (AC) परीक्षा 15 अप्रैल 2026 5 मई 2026 19 जुलाई 2026
9 CMS परीक्षा 3 जून 2026 2 जुलाई 2026 2 अगस्त 2026
10 इंजीनियरिंग सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 सितम्बर 2025 15 अक्टूबर 2025 8 फरवरी 2026
11 इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 21 जून 2026
12 संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 25 सितम्बर 2025 15 अक्टूबर 2025 8 फरवरी 2026
13 संयुक्त भू-वैज्ञानिक मुख्य परीक्षा 20 जून 2026

जारी कैलेडर के अनुसार, NDA/NA I और CDS एग्‍जाम नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा। आवेदन 30 दिसंबर तक लिए जाएंगे। इसके लिए एग्‍जाम 12 अप्रैल 2026 को होगा। NDA/NA I और CDS II का नोटिफिकेशन 20 मई 2026 को जारी होगा और एग्‍जाम 13 सितंबर को आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें: Books For UPSC: IAS की तैयारी में इन टॉप 5 बुक्स को जरुर पढ़ें..

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

UPSC CSE 2026 का पूरा शेड्यूल जारी
UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्‍स एग्‍जाम का नोटिफिकेशन 14 जनवरी 2026 को जारी होगा। इसके लिए 3 फरवरी एप्लिकेशन की लास्‍ट डेट होगी। प्रीलिम्‍स एग्‍जाम 24 मई को आयोजित होगा।

क्‍वालिफाइड कैंडिडेट्स के लिए मेन्‍स एग्‍जाम 13 सितंबर को होगा। इसके लिए 20 मई से 9 जून तक आवेदन दर्ज किए जाएंगे। नोटिस के अनुसार, इन डेट्स में जरूरत के अनुसार बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में स्‍टूडेंट्स किसी भी अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।