iQOO ने भारत में 26 मई 2025 को अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Neo 10 लॉन्च किया है। यह डिवाइस नवीनतम Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट से लैस है, जो इसे भारत में इस चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन बनाता है।3 जून 2025 से इसकी बिक्री Amazon और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी।
फोन में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है। यह Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
ये भी पढ़ें: Meta ने भारत में लॉन्च किया स्मार्ट चश्मा, आपकी आंखों से चलेगी पूरी दुनिया, जानें कीमत?
कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी सेंसर और 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। फोन की कीमत ₹31,999 से शुरू होती है और यह Inferno Red और Titanium Chrome रंगों में उपलब्ध है। इतना ही नहीं, कंपनी का वादा है कि इस फोन को तीन सालों तक एंड्रॉयड अपडेट और चार सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलते रहेंगे।
iQOO Neo 10 के फीचर्स
-
प्रोसेसर: Snapdragon 8s Gen 4 (4nm प्रोसेस), 2.42 मिलियन AnTuTu स्कोर
-
डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,500 निट्स पीक ब्राइटनेस
-
बैटरी: 7,000mAh सिलिकॉन BlueVolt बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग (0 से 50% चार्ज मात्र 19 मिनट में)
-
कैमरा: 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा (OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड; 32MP फ्रंट कैमरा (4K 60FPS वीडियो सपोर्ट)
-
सॉफ्टवेयर: Android 15 आधारित Funtouch OS 15, 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी पैच
-
अन्य फीचर्स: IP65 रेटिंग, 7,000mm² वेपर चेंबर कूलिंग, Q1 सुपरकंप्यूटिंग चिप, 3000Hz टच सैंपलिंग रेट
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
कीमत और उपलब्धता:
वेरिएंट | कीमत (₹) | लॉन्च ऑफर के बाद कीमत (₹) |
---|---|---|
8GB + 128GB | 31,999 | 29,999 |
8GB + 256GB | 33,999 | 31,999 |
12GB + 256GB | 35,999 | 33,999 |
16GB + 512GB | 40,999 | 38,999 |
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।