निर्जला एकादशी के अवसर पर लगाया गया ठंडे केसर दूध व तरबूज की छबील

160

हनुमानगढ़ टाउन। शुक्रवार को नगर के प्रमुख इंदिरा चौक पर निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर सभी दुकानदारों ने मिलकर ठंडे मीठे केसर दूध व मीठे तरबूज की भव्य छबील का आयोजन किया। हर वर्ष की भांति इस बार भी इस धार्मिक पर्व को सेवा और सहयोग की भावना के साथ मनाया गया। इस आयोजन में मुख्य भूमिका निभाने वाले समाजसेवी विपिन गगनेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष निर्जला एकादशी के दिन व्यापारियों के सहयोग से यह सेवा आयोजित की जाती है। इस बार भी सामूहिक प्रयासों के तहत 5 क्विंटल केसर युक्त मीठे दूध और 5 क्विंटल ताजे व मीठे तरबूज की छबील राहगीरों के लिए लगाई गई। सुबह से शुरू हुई यह सेवा देर शाम तक चली और इस दौरान हजारों की संख्या में राहगीरों व आमजन ने आकर इस ठंडे व स्वास्थ्यवर्धक पेय का आनंद उठाया। विपिन गगनेजा ने बताया कि भीषण गर्मी के इस मौसम में निर्जला एकादशी का महत्व और बढ़ जाता है। इस दिन जलदान का विशेष महत्व होता है। इसी भाव को ध्यान में रखते हुए प्रतिवर्ष यह सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है ताकि तेज धूप में आने-जाने वाले राहगीरों को शीतलता मिल सके। इस अवसर पर दीनदयाल चाचाण, विपिन गगनेजा अंकुर चाचाण, विनोद कुक्कड़, सरदार जोगिंदर नागपाल, नीटू मिस्त्री, रवि सिंधी, दीपक धुडीया, रिंकू जोड़ा, सुरेंद्र बजाज, अशोक मिड्डा, अमन कपूर, विकी, करण गगनेजा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे। इस आयोजन में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग किया। राहगीरों ने इस सेवा की सराहना करते हुए आयोजकों का धन्यवाद किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।