iPhone 17 Series के डिज़ाइन और फीचर्स में होगा बड़ा बदलाव, जानें सबकुछ लॉन्च से पहले

572

Apple के iPhone 17 सीरीज के लॉन्च में अब तीन महीने का समय बचा है। ऐसे में कई लीक रिपोर्ट्स सामने आई है। जिसमें आईफोन 17 से जुड़ी जानकारी मिली है। हालांकि ये कितनी सच होगी इसका अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता है। हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि iPhone 17 सीरीज सितंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में कभी भी लॉन्च हो सकती है। इसके तुरंत बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे और एक या दो हफ्ते में आप एप्पल स्टोर और ऑनलाइन भी फोन को खरीद पाएंगे।

इस बार Apple चार नहीं बल्कि तीन मॉडल लॉन्च कर सकता है — जिनमें iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Slim शामिल होंगे। Slim मॉडल को लेकर चर्चा है कि यह कंपनी की अब तक की सबसे पतली और हल्की डिजाइन के साथ आएगा।

Apple ने iPhone 15 सीरीज में USB-C पोर्ट, टाइटेनियम बॉडी और एक्शन बटन जैसे कई हार्डवेयर बदलाव किए थे। iPhone 17 Slim को इस सीरीज का डिज़ाइन रीफ्रेश मॉडल माना जा रहा है, जिसमें फ्रंट कैमरा को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि iPhone 17 सीरीज Apple की Vision Pro जैसी तकनीक के और करीब होगी, और इसमें AI आधारित फीचर्स को भी बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Apple iOS 26 के 7 कमाल के फीचर्स आपके iPhone को बना देगा सुपरफोन

iPhone 17 (संभावित स्पेसिफिकेशन)

फीचर विवरण
डिस्प्ले 6.6 इंच LTPO OLED
प्रोसेसर A19 Bionic (3nm)
कैमरा (रियर) 48MP + 12MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा अंडर-डिस्प्ले 12MP
स्टोरेज वेरिएंट्स 128GB / 256GB / 512GB
ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19
बॉडी टाइटेनियम + पतला डिजाइन
चार्जिंग पोर्ट USB Type-C


नए कलर वैरिएंट मिलेंगे 
हाल ही में एक टिपस्टर ने बताया है कि नई iPhone 17 सीरीज पहले से कहीं ज्यादा अट्रैक्टिव लग सकती है, क्योंकि इस बार सीरीज में दो नए कलर आ सकते हैं जिसमें एक ग्रीन और एक पर्पल कलर वेरिएंट में आ सकता है। Majin Bu ने हाल ही में X पर ट्वीट करते हुए इसकी जानकारी दी है।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

iPhone 17 की कितनी होगी कीमत
ऐसा कहा जा रहा है कि भारत में iPhone 17 की शुरुआती कीमत पिछले मॉडल की तरह ही 79,999 रुपये से शुरू हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेगुलर मॉडल में तो पुरानी चिप हो सकती है। हालांकि iPhone 17 Air की कीमत थोड़ी ज्यादा हो सकती है। वहीं, बढ़ती मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट और टैरिफ की वजह से iPhone 17 Pro और Pro Max की कीमत में कम से कम 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।