नए लेबर कोड की आलोचना, 9 जुलाई की राष्ट्रीय हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प

191

हनुमानगढ़। सीटू से संबद्ध अनाज मंडी पल्लेदार मजदूर यूनियन का चौथा जिला सम्मेलन जन शक्ति भवन, हनुमानगढ़ टाउन में आयोजित किया गया। सम्मेलन की शुरुआत ध्वजारोहण और शहीद सैनिकों व जन आंदोलनों में बलिदान देने वाले साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता पांच सदस्यीय अध्यक्ष मंडल—कामरेड मुकद्दर अली, कामरेड जगदीश यादव, कामरेड श्यामलाल, कामरेड प्रमोद साहनी और कामरेड अमरजीत सिंह—ने की, जबकि मंच संचालन कामरेड बहादुर सिंह चौहान ने किया।
सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीटू के वरिष्ठ नेता कामरेड रामेश्वर वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार मजदूरों के अधिकारों को कमजोर कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए चार श्रम संहिताएं (लेबर कोड) लागू कर रही है, जिससे श्रमिकों की यूनियन बनाने, कार्य के निर्धारित घंटे, वेतन सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा जैसे बुनियादी अधिकार छिन जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश के कई औद्योगिक क्षेत्रों में पहले ही भारतीय श्रम कानूनों को दरकिनार कर विदेशी कंपनियों को मनमानी करने दी जा रही है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।