बच्चों की समर वेकेशन (Kids Lunch Box recipe) खत्म हो चुकी हैं और लंबे समय बाद अब जाकर स्कूल खुल चुके हैं। ऐसे में अब मम्मियों को सुबह उठकर लंच बॉक्स में क्या बनाया जाए इसकी टेंशन होने वाली है। बस आज इस आर्टिकल में हम आपको खाने में टेस्टी होने के साथ झटपट बनकर तैयार होने वाली बच्चों की रेसिपी बता रहे हैं।
बेसन पालक रोल रेसिपी
- इसके लिए आपको सबसे पहले पालक के पत्ते तोड़कर उन्हें धो लेना है।
- अब एक बर्तन में बेसन लेकर उसे पानी डालकर घोल लें।
- इसके बाद आपको इसमें नमक और चाट मसाला डालकर मिक्स करना है।
- आप इस घोल में गाजर, प्याज और शिमला मिर्च को कद्दूकस करके डाल सकती हैं।
- इसके बाद पालक का एक पत्ता लेकर उसपर यह घोल को फैलाएं।
- अब पालक के पत्ते को रोल करते हुए आखिर में टूथ पिक लगा दें ताकि खुले नहीं।
- इनको अब आप छलनी के ऊपर रखकर स्टीम कर लें।
- स्टीम करने के बाद आपको इसके पीस काटने हैं।
- कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर उसमें राई और करी पत्ता डालना है।
- इसके बाद उसमें इन रोल्स को डालकर थोड़ा भून लेना है।
- आपके पालक बेसन रोल्स कर तैयार हैं। इन्हें आप बच्चों को टोमैटो सॉस के लंच बॉक्स में पैक करके दें।

वेजिटेबल चीस पराठा
बच्चों को साधारण सब्जी पराठा देंगे तो उन्हें वो पसंद नहीं आएगा। ऐसे में उनके टिफिन में स्वादिष्ट सा वेजिटेबल पराठा रोल बनाकर पैक करें। इसके लिए गेंहू के आटे से बने पराठे में प्याज, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और पनीर के की स्टफिंग करें। इसके अंदर टोमेटो कैचअप और मियोनीज भी एड करें, ताकि आसका स्वाद बढ़ जाए। इसे टिफिन में देंगे तो बच्चे पूरा टिफिन चट करके आएंगे।

एग मफिन्स
- अंडे- 4
- दूध- 2 बड़े चम्मच
- प्याज- 2 बड़े चम्मच
- शिमला मिर्च- 2 चम्मच
- गाजर- 2 चम्मच
- स्वीट कॉर्न- 2 बड़े चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च- आधा छोटा चम्मच
- चीज- 2 बड़े चम्मच
- तेल- जरूरत के हिसाब से
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों के तैयार करके रखें। फिर ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें।
- एक बाउल में अंडे फोड़ कर उसमें दूध, नमक, काली मिर्च डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब इसमें सारी बारीक कटी सब्जियां और चीज डालकर मिला लें।
- मफिन ट्रे को हल्का ग्रीस करके सेक्शन में थोड़ा-थोड़ा मिश्रण भरें। ट्रे को ओवन में रखें और 15–18 मिनट तक बेक करें, जब तक मफिन्स अच्छी तरह से पक नहीं जाएं।
- पकाने के बाद एक प्लेट में निकालें। बस हो गया आपका काम ठंडा करके बॉक्स में सर्व करें।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































