20 वर्षों से लंबित खाता विभाजन का हुआ समाधान, भाइयों के चेहरों पर लौटी मुस्कान

156

– विरासत नामांतरण से खुश हुए वारिस, अंत्योदय पखवाड़ा बना राहत का माध्यम
हनुमानगढ़। 
राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के माध्यम से वर्षों से लंबित राजस्व मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। इसी कड़ी में दिनांक 2 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत 6-8 एल.एल.डब्ल्यू. में आयोजित शिविर कई किसानों के लिए राहत और समाधान की सौगात लेकर आया।
शिविर में असगर अली, आसम अली, हाकम अली व हैदर अली पुत्र अली मोहम्मद का लगभग 20 वर्षों से लंबित खाता विभाजन आपसी सहमति नहीं बनने के कारण रुका हुआ था। यह मामला न केवल भाइयों के आपसी संबंधों में दूरी का कारण बना हुआ था, बल्कि सरकारी योजनाओं से भी उन्हें वंचित कर रहा था। तहसीलदार हरीश सारण के पर्यवेक्षण में गिरदावर सुरेश स्वामी, हल्का पटवारी मनीषा चौधरी व राजस्व विभाग की टीम ने बैठकर समझाइश कराई, जिससे सहमति बनी और मौके पर ही खाता विभाजन करवा दिया गया। इस निर्णय से सभी भाइयों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
उक्त शिविर में रास्ता विवाद एवं शुद्धीकरण संबंधी कई मामलों का भी मौके पर निपटारा किया गया। सरपंच प्रतिनिधि इकबाल, गमदुर सिंह, हाजी मुंशा, शिवकातुला, आरिफ व अन्य ग्रामीणों ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए इस पहल की सराहना की।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।