रणबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण (Ramayana) का पहला लुक पोस्टर रिलीज हो गया है। हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है। फर्स्ट लुक पोस्टर में रणबीर कपूर को राम अवतार में देखा जा सकता है। 2026 में फिल्म का पहला पार्ट रिलीज किया जाएगा। वहीं दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फर्स्ट लुक टीजर वीडियो में रणबीर कपूर और यश का लुक देखने को मिला है।
फर्स्ट लुक वीडियो में राम और रावण की लड़ाई को दिखाया गया है. रणबीर को जंगल में पेड़ पर चढ़कर धनुष चलाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर रणबीर और यश को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। रावण के रोल में यश को देख फैंस गदगद हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: BSF Recruitment 2025: BSF में कॉन्स्टेबल सहित 123 पदों पर निकली भर्ती, सैलरी 80 हजार

बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर और सई पल्लवी के अलावा सनी देओल, यश, रवि दुबे जैसे स्टार्स हैं। सनी देओल हनुमान के किरदार में हैं। यश रावण के रोल में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण बने हैं। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा के रोल में हैं। काजल अग्रवाल मंदोदरी बनी हैं। लारा दत्ता कैकई के रोल में हैं।

फिल्म का 500-600 करोड़ बजट
फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है। वहीं नमित मल्होत्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। खबरें हैं कि फिल्म को 500-600 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है। इस फिल्म के एक सेट की कीमत 11 करोड़ बताई जा रही है।
णबीर कपूर और सई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का पहला टीजर हुआ। #RanbirKapoor #SaiPallavi #Ramayana #RamayanaPart1 pic.twitter.com/8yNB4Xz9Su
— Panchdoot (@Panchdoot1) July 3, 2025
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































