हनुमानगढ़। जिले के पशुपालक विभाग अंतर्गत बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय में आज एक महत्वपूर्ण अवसर पर नए संयुक्त निदेशक डॉ. आनंद स्वरूप ने अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। डॉ. स्वरूप को माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि डॉ. आनंद स्वरूप एक अत्यंत हंसमुख, मिलनसार व सज्जन व्यक्तित्व के धनी अधिकारी हैं। उनके निर्देशन में जिले के पशुपालकों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का समुचित लाभ मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पशुपालन विभाग की सेवाएं अब और अधिक प्रभावशाली एवं लाभकारी सिद्ध होंगी। समारोह में भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें महेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष,पार्षद प्रतिनिधि सुनील ढाका, हर्षवर्धन राजवी, एम.डी. संदीप जिंदल, दिनेश, मंगल सिंह कोहला, वीरेन्द्र, रवि, राहुल व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने डॉ. स्वरूप के पदभार ग्रहण को जिले के लिए सकारात्मक बदलाव की ओर एक कदम बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पशुपालकों की समस्याओं व सुझावों पर भी चर्चा की तथा विभागीय सेवाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. स्वरूप ने सभी को धन्यवाद देते हुए भरोसा दिलाया कि वे समर्पण भाव से पशुपालकों की सेवा में कार्य करेंगे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































