हरियालो राजस्थान अभियान के तहत हनुमानगढ़ पुलिस परिसर में हुआ पौधारोपण

161

– मानव उत्थान सेवा समिति और पुलिस अधिकारियों ने लगाए 100 लेसुवा पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
हनुमानगढ़। राज्य सरकार द्वारा संचालित हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, हनुमानगढ़ जंक्शन में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजस्थान पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने भाग लिया और 100 लेसुवा प्रजाति के पौधों का रोपण ट्री गार्ड सहित किया गया।
कार्यक्रम में जिला पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जनेश सिंह तंवर, पुलिस उपाधीक्षक श्रीमती मीनाक्षी चौधरी, डीएसपी रणवीर सिंह सांई (एसीएसटी सेल), डीएसपी लक्ष्मण सिंह राठौड़, थानाधिकारी हनुमानगढ़ जंक्शन श्री सुभाष चंद्र कछावा, थानाधिकारी टाउन श्री अंजय कुमार गिरधर, महिला थानधिकारी श्रीमती सविता डाल, थानाधिकारी गोलूवाला श्री हरबंश सिंह, डीएसटी प्रभारी श्री लाल बहादुर, सहित पुलिस विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
इस आयोजन में मानव उत्थान सेवा समिति के सक्रिय सदस्य लोक राज शर्मा, विपिन कुमार शर्मा, राजाराम बिश्नोई, रमेश शाक्य, सुधीर कुमार थापन, लाधू सिंह भाटी, दिलबाग सिंह, अशोक जाखड़, रविंद्र कड़वा, भागमल भारी, राजेंद्र कुमार पिलानिया, संजीव कुमार पारीक समेत कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और पर्यावरण सरंक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।