एपल ने भारतीय मूल के सबीह खान (sabih khan) को कंपनी का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) बनाया है। वह 30 साल पुराने सफर का हिस्सा रहे हैं और दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी के संचालन की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। वे जेफ विलियम्स की जगह लेंगे, जो इस महीने के अंत में अपनी जिम्मेदारियां छोड़ देंगे।
कंपनी की नई कमान के साथ सबीह खान गूगल के CEO सुंदर पिचाई और माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला जैसे भारतीय मूल के उन ग्लोबल लीडर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। सबीह ने मुरादाबाद जैसे छोटे शहर से निकलकर टेक्नोलॉजी की दुनिया में ये मुकाम हासिल किया है। 2019 में वो एपल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ऑपरेशंस बने थे।
एपल के CEO टिम कुक ने कहा, “सबीह एक शानदार स्ट्रैटजिस्ट हैं, जिन्होंने एपल की सप्लाई चेन को बनाने में अहम रोल निभाया है। वो दिल से लीडरशिप करते हैं और अपने मूल्यों के साथ काम करते हैं। मुझे यकीन है कि वो एक बेहतरीन COO साबित होंगे।”
ये भी पढ़ें: Jaguar Fighter Jet: राजस्थान के चूरू में जगुआर फाइटर जेट क्रैश, 4 महीने में तीसरा हादसा
कैसे शुरु हुआ एप्पल का सफर
1995 में GE प्लास्टिक्स में काम करने के बाद उन्होंने Apple से जुड़ने का अवसर लिया। शुरुआत प्रोक्योरमेंट टीम से हुई, लेकिन उन्होंने तेजी से पद चरित्तर की ऊंचाइयों को छुआ। साल 2019 में उन्हें Senior Vice President, Operations बनाया गया, जहाँ वे Apple की वैश्विक सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और सप्लायर ज़िम्मेदारियों की निगरानी करने लगे।
ये भी पढ़ें: Bihar Bandh: बिहार में वोटर वेरिफिकेशन पर सियासी बवाल: सड़कों पर उतरे राहुल-तेजस्वी
सबीह खान का जन्म और करियर
सबीह खान का जन्म 1966 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। जब वो पांचवीं कक्षा में थे, तब उनका परिवार सिंगापुर चला गया। वहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। बाद में अमेरिका चले गए। सबीह ने टफ्ट्स यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने रेनसेलर पॉलिटेक्निक इंस्टिट्यूट (RPI) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री भी ली। सबीह खान 1995 में जीई प्लास्टिक्स में एप्लिकेशन डेवलपमेंट इंजीनियर के रूप में काम करने के बाद एपल की प्रोक्योरमेंट टीम में शामिल हुए थे।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्यों है सबीह खान नियुक्ति खास?
- 30 वर्षों की कंपनी वफादारी और ऑपरेशन्स की गहरी समझ
- ग्लोबल सप्लाई चेन नेतृत्व, खासतौर पर COVID-19 जैसी जटिल परिस्थितियों में
- पर्यावरणीय प्रतिबद्धता से जुड़े निवेश और उपक्रमों का नेतृत्व
- टिम कुक का अंदर से चयन – लंबे समय से चल रही उत्तराधिकारी योजना का हिस्सा
बता दें, सबीह खान एपल की ग्लोबल सप्लाई चेन को मैनेज करते हैं। इसका मतलब है कि वो प्रोडक्ट की क्वालिटी, प्लानिंग, खरीद, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और प्रोडक्ट डिलीवरी जैसे कामों की जिम्मेदारी संभालते हैं। वो एपल के सप्लायर रिस्पॉन्सिबिलिटी प्रोग्राम्स को भी लीड करते हैं। सबीह की अगुआई में कंपनी का कार्बन फुटप्रिंट भी 60% से ज्यादा कम हुआ है। यानी एपल ने अपने प्रोडक्शन और ऑपरेशंस से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को काफी हद तक घटाया है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।


































