Samsung ने अपने Unpacked 2025 इवेंट में नई Galaxy Watch 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने दो वेरिएंट पेश किए हैं Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Ultra। नई घड़ियों में डिजाइन, हेल्थ फीचर्स और स्मार्ट टेक्नोलॉजी को पहले से बेहतर बनाया गया है।
खास बात ये है कि अब इनमें Samsung की Galaxy AI तकनीक का भी सपोर्ट मिल रहा है, जिससे ये घड़ियां पहले से ज़्यादा स्मार्ट हो गई हैं। Galaxy Watch 8 और Ultra वर्जन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। बिक्री इस महीने के अंत तक शुरू होगी। भारत में कीमतों की घोषणा जल्द की जाएगी।
Galaxy Watch 8 देखने में पहले से पतली और हल्की है। इसका लुक क्लासिक भी है और स्टाइलिश भी। ये स्टेनलेस स्टील और एल्यूमिनियम बॉडी में मिलती है। रोटेटिंग बेज़ल और नए वॉच फेस इसे और भी खास बनाते हैं।
ये भी पढ़ें: कौन है भारतीय मूल के सबीह खान? यहां पढ़ें Apple के नए COO की पूरी कहानी

मुख्य फीचर्स:
- शानदार AMOLED डिस्प्ले, हमेशा ऑन स्क्रीन
- नया 3nm प्रोसेसर – ज्यादा स्पीड, कम बैटरी खर्च
- हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, नींद और स्ट्रेस मॉनिटरिंग
- नई खासियत – स्किन टेंपरेचर सेंसर और हेल्थ कोचिंग
- Galaxy AI से मिलेगी पर्सनल हेल्थ सलाह
Galaxy Watch 8 Ultra: एडवेंचर और परफॉर्मेंस का पावरहाउस
अगर आप फिटनेस और आउटडोर एक्टिविटी के शौकीन हैं तो Ultra वर्जन आपके लिए है। इसकी बॉडी मजबूत टाइटेनियम की बनी है और ये वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंट है। साथ ही, इसकी स्क्रीन बड़ी और काफी ब्राइट है।

इसमें क्या है खास:
- 2.0 इंच की बड़ी और ब्राइट स्क्रीन (3000 निट्स)
- लंबी बैटरी – लो पावर मोड में 100 घंटे तक चलेगी
- एडवांस फिटनेस मोड जैसे ट्राइथलॉन, डाइविंग सपोर्ट
- AI आधारित फिटनेस और स्लीप एनालिसिस
- IP68 और 10ATM वॉटर रेजिस्टेंस

Samsung Galaxy Watch 8 और Galaxy Watch 8 Ultra के स्पेसिफिकेशन की तुलना
| फीचर/मॉडल | Galaxy Watch 8 | Galaxy Watch 8 Ultra |
|---|---|---|
| डिस्प्ले | 1.3/1.5 इंच Super AMOLED | 2.0 इंच Super AMOLED (3000 निट्स ब्राइटनेस) |
| बॉडी मटेरियल | स्टेनलेस स्टील / एल्यूमिनियम | टाइटेनियम |
| प्रोसेसर | Exynos W1000 (3nm चिपसेट) | Exynos W1000 (3nm चिपसेट) |
| OS | One UI 6 Watch (Wear OS आधारित) | One UI 6 Watch (Wear OS आधारित) |
| बैटरी लाइफ | लगभग 40 घंटे (नॉर्मल यूज़ में) | 100 घंटे तक (लो पावर मोड में) |
| हेल्थ फीचर्स | हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर, ECG, स्लीप, स्ट् |
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































