दुर्गा प्रसाद शर्मा बने गौड़ ब्राह्मण महासभा हनुमानगढ़ के जिलाध्यक्ष

168

हनुमानगढ़। गौड़ ब्राह्मण महासभा राजस्थान, जयपुर द्वारा संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा को हनुमानगढ़ जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेशाध्यक्ष श्री विजय कुमार हरितवाल द्वारा संगठन की मजबूती और व्यापक विस्तार के उद्देश्य से की गई है।
नवमनोनीत जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद शर्मा को जिला कार्यकारिणी के गठन एवं जिले की तहसील इकाइयों के गठन की पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश नेतृत्व का यह निर्णय समाज के युवाओं को सक्रिय रूप से जोड़ने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
अपनी नियुक्ति पर श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे गौड़ ब्राह्मण समाज की एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक कार्यो के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
श्री शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेशाध्यक्ष श्री हरितवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह न केवल सम्मान का विषय है, बल्कि समाज सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत भी है।
समाज के विभिन्न वर्गों और वरिष्ठजनों ने श्री दुर्गा प्रसाद शर्मा को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की आशा जताई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।