भोलेनाथ की कृपा दिलाने वाले सेवकों को माला और श्रीफल भेंट कर किया गया सम्मानित

126

हनुमानगढ़। सावन के पावन माह की शुरुआत एवं गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल काशी विश्वनाथ महादेव मंदिर, देवभूमि जंक्शन के प्रमुख पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पूजारी व संचालक समिति के अध्यक्ष अश्विनी नारंग, महावीर शर्मा, रामचन्द्र बाघला, भीष्म कौशिक एवं चिमन मित्तल को माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष काल होता है और गुरुओं का स्थान इस ब्रह्मांड में सर्वाेच्च है। उन्होंने कहा कि बिना गुरु के मार्गदर्शन के ईश्वर की प्राप्ति असंभव है। मंदिर समिति के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए तंवर ने कहा कि हनुमानगढ़ को एक सुंदर और दिव्य मंदिर उपलब्ध कराने के साथ-साथ शमशान भूमि में भी भगवान भोलेनाथ की कृपा स्थापित करने का पुण्य कार्य समिति ने किया है, जिसके लिए वे सभी साधुवाद के पात्र हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर सिर्फ पूजा का स्थान नहीं होता, बल्कि यह सामाजिक एकता, आस्था और सेवा का केन्द्र होता है। समिति के सदस्यों ने वर्षों से लगातार श्रद्धालुओं की सेवा, धार्मिक आयोजनों का संचालन और मंदिर की व्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान दिया है।
इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष प्रकाश तंवर मंडल महामंत्री प्रवीण सिंह परमार नगर मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र तेजवानी नरेश पुरोहित प्रशांत सोनी नगर मंत्री अशोक शर्मा सीता स्वामी नितिन तिवाडी विजय कौशिक जगदीप सिंह विक्की बूथ अध्यक्ष सुखपाल सिंह संतोष कुमार विजय बिस्सा हितेश स्वामी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने मंदिर समिति के इन कर्मठ सेवकों का तालियों से अभिनंदन किया। समापन पर समिति के अध्यक्ष अश्विनी नारंग ने इस सम्मान के लिए भाजपा का आभार व्यक्त किया और सभी से मंदिर में आस्था बनाए रखने एवं सेवा भाव से जुड़े रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में भी श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर के विकास के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।