Dolly Chaiwala: डॉली चायवाला का तगड़ा प्लान! देशभर में खुलेगी टपरी, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

डॉली चायवाला ने नागपुर में चाय के ठेले से शुरुआत की थी। उनके पास कोई औपचारिक शिक्षा नहीं है। उन्होंने 20 सालों से चाय बेची है। उनका चाय परोसने का अनोखा अंदाज और फैशन सेंस लोगों को खूब पसंद आया।

429

एक ठेले से शुरू हुआ सफर अब फ्रेंचाइज़ी मॉडल की शक्ल ले रहा है। सोशल मीडिया पर चाय परोसने के अपने अतरंगी अंदाज़ से वायरल हुए डॉली चायवाला (Dolly Chaiwala), असली नाम सुनील पाटिल, अब सिर्फ एक चेहरा नहीं, बल्कि एक बिजनेस विज़न बन चुके हैं।

कुछ महीने पहले तक नागपुर रेलवे स्टेशन के बाहर मिलने वाली चाय और उसका ‘स्टाइलिश सर्वर’ इंटरनेट की सनसनी बन चुके थे। कैमरे के सामने अपने लंबे बालों, स्टाइलिश गॉगल्स और नाटकीय हरकतों के साथ चाय देने वाले डॉली चायवाला का एक वीडियो बिल गेट्स के साथ चाय परोसते हुए वायरल हुआ।

कई लोग इसे संयोग मानते रहे, लेकिन सुनील पाटिल के लिए यह एक रणनीतिक मोड़ था। उन्होंने इस मौके को पहचानते हुए अपनी चाय की दुकान को एक यूथ ब्रांड में बदलने की ठानी और अब उन्होंने घोषणा की है कि ‘डॉली की टपरी’ की फ्रेंचाइज़ी पूरे भारत में खोली जाएगी।

डॉली (Dolly Chaiwala) ने अपने इंस्ट्राग्राम पर लिखा-यह भारत का पहला वायरल स्ट्रीट ब्रांड है। अब हम इसे देशभर में ठेले से लेकर बड़े कैफे तक पहुंचा रहे हैं।” डॉली चायवाला की इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। 48 घंटे के अंदर 1,600 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। लोगों ने इस पोस्ट पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

फ्रेंचाइजी के ल‍िए ये हैं तीन ऑप्‍शन
डॉली चायवाला फ्रेंचाइजी के लिए तीन विकल्प दे रहे हैं। पहला है ‘ठेला’, जिसकी कीमत 4.5 लाख से 6 लाख रुपये तक है। दूसरा है ‘स्टोर’ मॉडल, जिसकी कीमत 20 लाख से 22 लाख रुपये तक है। तीसरा है ‘फ्लैगशिप’ कैफे, जिसकी कीमत 39 लाख से 43 लाख रुपये तक है। ये सभी मॉडल डॉली के ‘डॉली की टपरी’ को एक वायरल सनसनी से एक बड़े बिजनेस में बदलने के सपने का हिस्सा हैं।

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

ये भी पढ़ें: अमेज़न के जंगलों में मिला ‘प्लास्टिक खाने’ वाला रहस्यमयी फंगस, देखें तस्वीरें

वायरल होने से व्यावसायिक होने तक
भारत में चाय ब्रांड कोई नया कॉन्सेप्ट नहीं है चायोस, टी पोस्ट, MBA चायवाला जैसे कई उदाहरण हैं। लेकिन डॉली की टपरी इसलिए अलग है क्योंकि यह नेटिज़न संस्कृति से निकला है। यह स्ट्रीट वेंडिंग को न सिर्फ ग्लैमराइज़ करता है, बल्कि उसे एक फ्रेंचाइज़ेबल बिजनेस आइडिया में बदलता है।

ये भी पढ़ें: क्या धरती की ओर बढ़ रहा है एलियन स्पेसशिप? NASA वैज्ञानिक टेंशन में, देखें VIDEO

डॉली चायवाला के बारें में..
डॉली चायवाला ने नागपुर में चाय के ठेले से शुरुआत की थी। उनके पास कोई औपचारिक शिक्षा नहीं है। उन्होंने 20 सालों से चाय बेची है। उनका चाय परोसने का अनोखा अंदाज और फैशन सेंस लोगों को खूब पसंद आया। 2024 में बिल गेट्स को चाय परोसते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो ने डॉली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और यहीं से उनके बिजनेस के सपने की शुरुआत हुई।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।