Israel-Syria War: इजरायल से जंग लड़ने के मूड में सीरिया! कर दिया नेतन्याहू को उकसाने वाला काम

423

मध्य पूर्व एक बार फिर अशांत है और इस बार केंद्र में है सीरिया का ड्रूज़ बहुल सुवेदा इलाका, जहां हाल ही में हुआ सीज़फायर अब टूटने की कगार पर है। सीरियाई राष्ट्रपति कार्यालय (Israel Syria War) ने रविवार को स्पष्ट कर दिया कि वह सुवेदा में सेना की पुनः तैनाती करने जा रहा है, जबकि इज़राइल ने इस कदम का विरोध किया है। यह तनाव ऐसे समय में उभर रहा है जब क्षेत्र पहले से ही गाज़ा युद्ध, लेबनान सीमा और ईरान-इज़राइल टकराव से जूझ रहा है।

टाइम्स ऑफ इजराइल ने तेल अवीव के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इजराइल पूरे मामले में 48 घंटे तक वेट एंड वाच की स्थिति में है। सीरिया की सरकार अगर पूरी तरह से सुवेदा में शांति स्थापित करने में विफल रहती है तो फिर इजराइल अपना ऑपरेशन चलाएगा।

इजराइल ने सीरिया के खिलाफ दो दिन पहले दमिश्क पर अटैक किया था। इजराइल के इस हमले में दमिश्क स्थित रक्षा मंत्रालय और सेना का मुख्यालय पूरी तरह से तहस-नहस हो गया था। इजराइल अटैक के बाद अमेरिका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराया।

ड्रूज़ कौन हैं और क्यों है सुवेदा अहम?
ड्रूज़ एक धार्मिक-जातीय अल्पसंख्यक समुदाय है जिसकी उपस्थिति सीरिया, लेबनान और इज़राइल में है। सुवेदा दक्षिणी सीरिया का वह इलाका है जो ड्रूज़ समुदाय का सामाजिक और सांस्कृतिक केंद्र माना जाता है। ऐतिहासिक रूप से इस क्षेत्र ने सीरियाई शासन के प्रति न तो पूरी तरह वफादारी दिखाई है, न ही खुला विद्रोह लेकिन हालिया महीनों में इस समुदाय की असहमति और असुरक्षा बढ़ी है।

ये भी पढ़ें: 2100 करोड़ रुपये के घोटाले में गिरफ्तार हुआ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेटा, जानें पूरा मामला?

इज़राइल क्यों दे रहा प्रतिक्रिया?
इज़राइल की चिंता सुरक्षा तक सीमित नहीं है। सुवेदा सीरिया-गोलान हाइट्स सीमा के पास है, जहां ड्रूज़ समुदाय का हिस्सा इज़राइली ड्रूज़ों से भी जुड़ा है। इज़राइल को आशंका है कि सीरियाई सेना की मौजूदगी के बहाने ईरानी मिलिशिया या हिज़्बुल्लाह इस इलाके में पैर जमा सकते हैं। इसके अलावा, इज़राइल लंबे समय से गोलान हाइट्स को अपनी रणनीतिक ढाल मानता है। ऐसे में सुवेदा की सैन्य गतिविधियां उसकी रेड लाइन के काफी करीब आ रही हैं।

ये भी पढ़ें: Coldplay में पकड़ा गया CEO और HR का अफेयर, दुनियाभर में हुआ LIVE, अब मचा बवाल, देखें VIDEO

हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें 

दमिश्क की रणनीति क्या है?
सीरियाई राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि सुवेदा में हाल की “सुरक्षा चुनौतियों” के मद्देनज़र सेना को फिर से तैनात किया जाएगा। लेकिन विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम ड्रूज़ आबादी पर राज्य का नियंत्रण मजबूत करने की कोशिश है, जो हाल ही में आर्थिक संकट, बेरोज़गारी और शासन के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रही है। सीरियाई सत्ता संरचना में ड्रूज़ों की भूमिका सीमित रही है, और उन्हें अक्सर ‘न तो विद्रोही, न वफादार’ की श्रेणी में रखा गया है। लेकिन अब वही इलाका, गहराते भू-राजनीतिक संघर्ष का नया केंद्र बन रहा है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।