Bumble डेट से होटल तक और फिर ब्लैकमेल, बेंगलुरु में चौंकाने वाली ठगी

479

बेंगलुरु के एक टेक प्रोफेशनल के लिए एक साधारण-सी डेट एक भयानक वसूली की साजिश में बदल गई। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की एक महिला ‘संगीता’ से डेटिंग ऐप bengaluru Bumble Scam पर मुलाकात हुई थी। करीब एक महीने तक दोनों के बीच बातचीत और वीडियो कॉलिंग होती रही।

फिर उन्होंने बेंगलुरु के एक कॉफी शॉप में मिलने का फैसला किया। कॉफी पीने के बाद संगीता ने युवक को एक होटल रूम में चलने का सुझाव दिया, जहां दोनों आराम से बैठकर बातें और ड्रिंक्स कर सकें। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन कुछ ही देर में मामला पूरी तरह बदल गया। पुलिस ने अब इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें महिला आरोपी भी शामिल है।

क्या है पूरा मामला?
पीड़ित टेक प्रोफेशनल की मुलाकात बंबल डेटिंग ऐप पर संगीता नाम की महिला से हुई थी। दोनों के बीच करीब एक महीने तक मैसेज और वीडियो कॉल के जरिए बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ने बेंगलुरु के एक कैफे में मिलने का फैसला किया। मुलाकात के बाद संगीता ने युवक को पास के एक होटल में चलकर थोड़ा आराम करने और ड्रिंक करने का प्रस्ताव दिया।

होटल रूम में पहुंचते ही ड्रामा शुरू
होटल के कमरे में बैठने के कुछ ही देर बाद, चार अज्ञात युवक अचानक कमरे में घुस आए और खुद को पुलिस से जुड़ा बताते हुए आरोप लगाया कि युवक ड्रग पार्टी कर रहा है। उन्होंने कमरे की तलाशी ली और महिला के बैग से सफेद पाउडर निकाला, जिसे नशे की सामग्री बताया गया।

ये भी पढ़ें: कौन है गूगल पर ट्रेंडिंग Soham Parekh? झूठ, चोरी और छल से बना ‘करोड़पति कंसल्टेंट’

महिला ने किया आत्महत्या की धमकी का नाटक
वही महिला संगीता, जो डेट पर आई थी, अचानक जोर-जोर से रोने लगी और खुद को एक अन्य कमरे में बंद कर आत्महत्या की धमकी देने लगी। युवक पर मानसिक दबाव बनाया गया और कहा गया कि अगर वह मामला रफा-दफा करना चाहता है तो उसे ₹15 लाख देने होंगे। बाद में सौदेबाजी के बाद युवक ने ₹2 लाख की रकम देकर खुद को बचाया।

तीन दिन बाद की पुलिस में शिकायत, बड़ा रैकेट बेनकाब
घटना के तीन दिन बाद पीड़ित ने हिम्मत कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित डेट-एक्सटॉर्शन गिरोह का हिस्सा था। जांच में पता चला कि जिस सफेद पाउडर को ड्रग बताया गया, वह असल में बेकिंग सोडा था।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

गिरफ्तार हुए आरोपी
जांच में सामने आया कि ये पूरा मामला एक सुनियोजित डेट-एक्सटॉर्शन गैंग का हिस्सा था। जो पाउडर ड्रग्स बताया जा रहा था, वो असल में बेकिंग सोडा था। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है: शरणबसप्पा, राजू माने, श्याम सुंदर, अभिषेक, बीरबल और संगीता।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।