Avatar Fire and Ash: नए विलेन की एंट्री और डबल रोमांच के साथ अवतार-3 तैयार, देखें VIDEO

अगर आपको लग रहा है कि जमीन-पानी और आग के बाद 'अवतार' की दुनिया की कहानी खत्म हो जाएगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि मेकर्स साल 2029 में इसका चौथे पार्ट के साथ फैंस को एक बार फिर से सरप्राइज करेंगे।

552

अवतार: फायर एंड ऐश” (Avatar: Fire and Ash) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, और यह दर्शकों को पेंडोरा की दुनिया में वापस ले जाने के लिए तैयार है। जेम्स कैमरून हॉलीवुड के मास्टर डायरेक्टर हैं। 1997 में टाइटैनिक जैसी कल्ट फिल्म दर्शकों को देने वाले निर्देशक एक बार फिर से स्क्रीन पर धमाका करने की तैयारी में हैं।

2009 में रिलीज हुई ‘अवतार’ का अब तीसरा पार्ट ‘अवतार फायर एंड एश’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है।  इस बार, कहानी में नए विलेन वरंग की एंट्री हुई है, जो कर्नल क्वारिच के साथ मिलकर पेंडोरा पर हमला करता है। ट्रेलर में जैक सुली और नेयतिरी अपने परिवार के साथ एक अंतिम लड़ाई के लिए तैयार दिख रहे हैं।

अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का बजट लगभग 2100 करोड़ रुपये है, और इसे इंग्लिश के साथ-साथ हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज

फिल्म की कहानी

अवतार: फायर एंड ऐश की कहानी अवतार: द वे ऑफ वॉटर के बाद शुरू होती है, जहां जैक और उसके परिवार को पेंडोरा के जल जनजाति के साथ मिलकर अत्याचारी संसाधन विकास प्रशासन के खिलाफ लड़ना होता है। अब उन्हें ऐश पीपल के खिलाफ लड़ना होगा, जो जैक के नावी कबीले और उनके प्रकृति-पूजक धर्म से अलग हो गए हैं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

नए विलेन की एंट्री
वरंग की एंट्री के साथ, फिल्म में एक नए ट्विस्ट की शुरुआत होती है, जहां नावी परिवार एक-दूसरे से भिड़ेगा। वरंग की भूमिका ऊना चैपलिन ने निभाई है, जो अपनी क्रूरता और दृढ़ता के लिए जानी जाती हैं।

अगर आपको लग रहा है कि जमीन-पानी और आग के बाद ‘अवतार’ की दुनिया की कहानी खत्म हो जाएगी, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है, क्योंकि मेकर्स साल 2029 में इसका चौथे पार्ट के साथ फैंस को एक बार फिर से सरप्राइज करेंगे।

देखें ट्रेलर

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।