Biggest Earthquakes: दुनिया के सबसे खतरनाक 7 भूकंप, एक आज रूस के कामचटका में आया

598

धरती जब थरथराती है, तो सिर्फ ज़मीन नहीं हिलती, इतिहास कांप उठता है। अब तक दुनिया में ऐसे कई भूकंप आए हैं, जिन्होंने कुछ ही सेकंड में शहरों को मलबे में बदल दिया, हजारों जिंदगियों को निगल लिया और समुद्र को मौत की लहरों में बदल दिया। आज 30 जुलाई को रूस के पूर्वी प्रायद्वीप कामचटका में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया है। US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 8.8 थी।

इससे पहले 1960 (earthquake news) का चिली भूकंप हो या 2004 की इंडोनेशिया सुनामी ये केवल प्राकृतिक आपदाएं नहीं थीं, बल्कि मानवता के लिए चेतावनी थीं। इस आर्टिकल में हम दुनिया के उन सबसे भीषण 7 भूकंपों (earthquake news) पर नज़र डालेंगे, जिन्होंने अपने पीछे तबाही, दर्द और इतिहास की गहरी लकीरें छोड़ दीं।

ये भी पढ़ें: रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप, 8.8 तीव्रता, चीन, अमेरिका और जापान में सुनामी का खतरा

1. 1960 – चिली (Valdivia Earthquake)

  • तीव्रता: 9.5
  • तारीख: 22 मई 1960
  • दुनिया का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप
  • मृत्यु: 1,600+
  • प्रभाव: विशाल सुनामी ने हवाई, जापान, फिलीपींस और अमेरिका के पश्चिमी तट तक तबाही मचाई
  • तबाही: 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए, अरबों डॉलर का नुकसान

2. 2004 – इंडोनेशिया (सुमात्रा–अंडमान)

  • तीव्रता: 9.1
  • तारीख: 26 दिसंबर 2004
  • मृत्यु: 2.3 लाख से अधिक
  • प्रभाव: हिंद महासागर में आई विनाशकारी सुनामी ने भारत, श्रीलंका, थाईलैंड, इंडोनेशिया सहित 14 देशों में तबाही मचाई
  • तबाही: इतिहास की सबसे जानलेवा प्राकृतिक आपदाओं में से एक

3. 2011 – जापान (तोहोकू भूकंप)

  • तीव्रता: 9.0
  • तारीख: 11 मार्च 2011
  • मृत्यु: 18,500 से ज्यादा
  • प्रभाव: फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट में भीषण रेडिएशन रिसाव
  • तबाही: जापान के इतिहास की सबसे महंगी आपदा, $360 अरब से अधिक का नुकसान

4. 1952 – रूस (कामचटका)

  • तीव्रता: 9.0
  • तारीख: 4 नवंबर 1952
  • मृत्यु: सीमित, लेकिन सुनामी ने हवाई को भारी नुकसान पहुंचाया
  • विशेष: यह दुनिया का पहला दर्ज किया गया 9.0 तीव्रता वाला भूकंप माना जाता है

1906 – इक्वाडोर और कोलंबिया (एस्मेराल्डास)

  • तीव्रता: 8.8
  • तारीख: 31 जनवरी 1906
  • मृत्यु: करीब 1,500
  • प्रभाव: भयंकर सुनामी, जिसकी लहरें अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को तक पहुंचीं

6. 2010 – चिली (बायोबियो क्षेत्र)

  • तीव्रता: 8.8
  • तारीख: 27 फरवरी 2010
  • मृत्यु: 523 लोग
  • प्रभाव: 3.7 लाख से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त, राजधानी सैंटियागो तक झटके महसूस किए गए

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

7. 2025 – रूस (कामचटका)

  • तीव्रता: 8.8
  • तारीख: 31 जुलाई 2025 (बुधवार सुबह)
  • स्थिति: सुनामी की चेतावनी जारी, नुकसान का आकलन जारी
  • विशेष: इसे USGS ने अब तक के छह सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना है

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।