जामिया मिलिया इस्लामिया में 143 पदों पर भर्ती, 10वीं पास तुरंत करें अप्लाई

482

जामिया मिलिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) ने दिल्ली में नॉन टीचिंग के 143 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई तय की गई है। इन पदों में क्लर्क, असिस्टेंट, टेक्निकल स्टाफ, लैब अटेंडेंट, लाइब्रेरियन, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न प्रशासनिक और तकनीकी भूमिकाएं शामिल हैं।

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, जिसकी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे सही तरीके से भरकर, सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ तय पते पर भेजना होगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में स्कूल लेक्चरर के 3,225 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

योग्यता: 10वीं पास, ग्रेजुएशन की डिग्री, मास्टर डिग्री

आयुसीमा : पद के अनुसार अधिकतम 40 से 50 साल

सैलरी : 18,000 – 2,09,200 रुपए प्रति माह

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

ऐसे करें ऑफलाइन आवेदन : अपना फॉर्म पूरी तरह से भरकर सेल्फ वेरिफाइड कॉपी के साथ इस पते पर भेजें : भर्ती और पदोन्नति (गैर-शिक्षण) अनुभाग, द्वितीय तल, रजिस्ट्रार कार्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया,मौलाना मोहम्मद अली जौहर मार्ग जामिया नगर, नई दिल्ली-110025

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।