चीन के ई-कॉमर्स AliExpress की घटिया हरकत, डोरमैट पर छापी भगवान जगन्नाथ की तस्वीर

547

एक चीनी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भगवान जगन्नाथ की तस्वीर वाले डोरमैट (पायदान) (jagannath doormat) की बिक्री को लेकर देशभर में आक्रोश फैल गया है। सोशल मीडिया पर यह मामला सामने आते ही लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं और विरोध तेज़ हो गया।

चीन के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स AliExpress ने अपने प्लेटफॉर्म पर हिंदू धर्म और करोड़ों भक्तों की आस्था पर सीधा हमला करते हुए भगवान जगन्नाथ की छवि वाले डोरमैट बेच रही है। AliExpress पर भगवान जगन्नाथ के घोर अनादर ने पूरे भारत, खासकर ओडिशा के लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoycottAliExpress ट्रेंड कर रहा है।

ये भी पढ़ें: रूस में दुनिया का छठा सबसे बड़ा भूकंप आया, जानें किन 12 देशों में हुआ सुनामी अलर्ट

ई-कॉमर्स AliExpress ने डोरमैट के डिस्क्रिप्शन में इसे ‘नमी सोखने वाला’ और ‘फिसलन-रोधी’ बताया है, जिसने भक्तों के गुस्से को और भी बढ़ा दिया। लोग इसे धार्मिक असंवेदनशीलता का स्पष्ट उदाहरण बता रहे हैं। डोरमैट पर भगवान जगन्नाथ का चेहरा छपा देखा गया, जिसे यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कंपनी और प्रोडक्ट के खिलाफ कड़ी आपत्ति जताई। यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और देशभर में लोगों ने इसे सनातन धर्म का अपमान करार दिया।

कई यूज़र्स ने लिखा कि यह कोई पहली बार नहीं है जब विदेशी कंपनियों ने भारतीय धार्मिक प्रतीकों के साथ इस तरह की अवमानना की हो। आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स भारतीय आस्थाओं के प्रति या तो जानबूझकर लापरवाह हैं या पूरी तरह से असंवेदनशील।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

हिंदू संगठनों ने इस पर भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस प्रोडक्ट को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर से हटाया जाए और कंपनी की ओर से आधिकारिक माफ़ी मांगी जाए। अब तक ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।