जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर मनाया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

165

– मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा सिविल लाइन में लगाये गये 20 पौधे
हनुमानगढ़।
 मानव उत्थान सेवा समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक प्रेरणादायक पहल के तहत कुमारी तन्वी सुपुत्री विजय कुमार मीणा (पुलिस उपाधीक्षक) के जन्मदिवस पर विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन सिविल लाइन क्षेत्र में किया गया, जहाँ समिति सदस्यों ने मय, ट्री, नीम और अमलतास प्रजातियों के 20 पौधे रोपे।
समिति अध्यक्ष लाधु सिंह भाटी ने बताया कि जुलाई 2017 में हनुमानगढ़ जंक्शन से समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी। तभी से विजय कुमार मीणा पर्यावरण सरंक्षण हेतु प्रत्येक वर्ष अपनी सुपुत्री तन्वी के जन्मदिवस पर वृक्षारोपण के लिए समिति के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह के कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और लोगों को प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से लोक राज शर्मा, सुरेन्द्र सिंह सैनी, विपिन कुमार शर्मा,  राजाराम बिश्नोई,  रमेश शाक्य एवं स्काउट गाइड के  सोहनलाल मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर पौधों को लगाकर उन्हें सुरक्षित रखने की शपथ भी ली।
उपस्थितजनों ने कहा कि यदि हर परिवार किसी विशेष दिन जैसे जन्मदिन या वर्षगांठ पर एक-एक पौधा भी रोपे तो पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में बड़ा योगदान हो सकता है। समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया यह प्रयास न केवल अनुकरणीय है, बल्कि समाज को प्रेरित करने

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।