माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा प्रेषित स्टेट एक्शन प्लान की पालना में श्री तनवीर चौधरी अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के निर्देशन व श्री गजेन्द्र सिंह तेनगुरिया सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिरकण के मार्गदर्शन में दिनांक 09.08.2025 को विशेष दिवस विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अमृत मॉडल विद्यालय हनुमानगढ़ में डिप्टी एलएडीसी अधिवक्ता श्री हरीश जोशी एवं असिसटेंट अधिवक्ता श्री अभिषेक शर्मा द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त विधिक जागरूकता कार्यक्रम में अधिवक्ता श्री हरीश जोशी ने विद्यार्थियों को माननीय नालसा द्वारा संचालित संवाद योजना व एससी एसटी अधिनियम के बारे में बताया। श्री हरीश जोशी ने बताया कि आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को और सशक्त बनाने के लिए 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व आदिवासी दिवस के रूप में घोषित किया। दुनिया भर के करीब 90 से अधिक देशों में निवास करने वाले जनजाति आदिवासियों को समर्पित है, जिसका मुख्य उद्देश्य आदिवासियों के अधिकारों और अस्तित्व के संरक्षण के लिए जागरूकता फैलाना है। इसके अतिरिक्त अधिवक्ता ने विद्यार्थियों को मूल अधिकरों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यप्राणाली एवं नालसा निःशुल्क विधिक सहायता हैल्पलाईन 15100 के बारे में भी बताया। उक्त कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री सिंधुजा नागपाल एवं निदेशक श्री सुरेन्द्र नागपाल जी उपस्थित रहे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































