माता तारा देवी सेवा समिति की आम सभा सम्पन्न

319

-अशोक कुमार ज्योतिषाचार्य बने नये अध्यक्ष, समिति में कई पदों पर नई नियुक्तियां
हनुमानगढ़। माता तारा देवी सेवा समिति की आम सभा की बैठक रविवार को बड़े ही उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संरक्षक एवं पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा ने की। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने समिति की भावी कार्ययोजना पर चर्चा करने के साथ ही नए पदाधिकारियों का चयन भी किया।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष रघुवीर जौड़ा ने संगठन की मजबूती और सेवा कार्यों में गति लाने के लिए नए अध्यक्ष के रूप में अशोक कुमार ज्योतिषाचार्य का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव को सदन ने सर्वसम्मति से पारित करते हुए अशोक कुमार ज्योतिषाचार्य को समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में दर्शन लाल जौड़ा की नियुक्ति भी की गई।
नवगठित समिति में संरक्षक मण्डल का गठन किया गया, जिसमें राजकुमार, रमेश कुमार, संदीप कुमार, मोहनलाल रावतसर, मोहनलाल हिसार और वासुदेव सहदेव को शामिल किया गया। वहीं प्रबंधक कमेटी में दर्शनलाल जौड़ा और श्यामलाल को सदस्य बनाया गया।
पदाधिकारियों के चयन के दौरान उपाध्यक्ष पद पर रमेश कुमार सहदेव और जितेंद्र ढल्ला गौरव को मनोनीत किया गया। महासचिव के रूप में अश्वनी ढल्ला, सहसचिव के रूप में मोहनलाल ढल्ला, कोषाध्यक्ष के रूप में बबलू जोड़ा और महामंत्री के रूप में हरीश सहदेव को नियुक्त किया गया। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी अशोक कुमार जोड़ा को सौंपी गई।
बैठक में नए पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा माता तारा देवी सेवा समिति के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। साथ ही आगामी समय में समिति द्वारा विभिन्न सेवा कार्य, धार्मिक आयोजन और जनकल्याणकारी गतिविधियों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की योजना बनाई गई।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजकुमार वर्मा ने कहा कि समिति हमेशा से सामाजिक समरसता और सेवा भाव की मिसाल रही है। नए पदाधिकारियों के चयन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा। नव नियुक्त अध्यक्ष अशोक कुमार ज्योतिषाचार्य ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के सहयोग से समिति को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
बैठक में कृष्ण कुमार, रमेश सहदेव, मोहनलाल, अश्विनी ढल्ला, जितेन्द्र ढल्ला, हरीश सहदेव, नरेन्द्र जौड़ा, पुरूषोत्तम, पवन ढल्ला, जैकी सहदेव, रोशनलाल ढल्ला, सुभाष जौड़ा व अन्य सदस्य मौजूद थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।