एपेक्स भवन हनुमानगढ़ में भव्य रक्तदान शिविर, 86 यूनिट रक्त संग्रह

220

हनुमानगढ़ टाउन के एपेक्स भवन में एपेक्स क्लब के सानिध्य में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक गणेश बंसल, नगर परिषद के पूर्व सभापति सुमित रणवा और पवन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
एपेक्स क्लब के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने बताया कि यह रक्तदान शिविर क्लब के सदस्य इंद्र पाहवा के पोते और नीतीश पाहवा के पुत्र आदविक पाहवा की स्मृति में प्रथम बार आयोजित किया गया। इस शिविर में रक्त का संग्रह राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम द्वारा, राजेंद्र स्वामी के सानिध्य में किया गया।
शिविर को लेकर क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष शर्मा ने बताया कि इस आयोजन में लगभग 86 यूनिट रक्तदान हुआ, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे न केवल जरूरतमंदों की जान बचाई जा सकती है बल्कि समाज में मानवीय संवेदनाओं को भी बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में एपेक्सियन राजेंद्र वैद डिस्ट्रिक गवर्नर, एपेक्सियन विपिन गगनेजा सचिव,एपेक्सियन दिनेश तलवाडिया  कोषाध्यक्ष, एपेक्सियन अजय सुखीजा, एपेक्सियन रिंकू अरोड़ा,एपेक्सियन डॉ एम पी शर्मा, एपेक्सियन डॉ पारस जैन,एपेक्सियन राजेश हिसारिया,एपेक्सियन बालकिशन गोल्याण, एपेक्सियन बालकिशन खदरिया, एपेक्सियन अशोक अग्रवाल,एपेक्सियन कमल खदरिया, एपेक्सियन टोनी कालरा,बिंदर सिंह, अनिल गुम्बर, नितेश पाहवा, डॉ. प्रदीप सहारण और डॉ. पवन जैन सहित महिला एपेक्सियन श्रीमती रेणु सोंधी, एपेक्सियन सुनीता पाहवा,एपेक्सियन अल्पा पाहवा, सुनीता वर्मा भी मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे शिविरों का नियमित आयोजन होना चाहिए ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के महत्व को समझें और इस कार्य में शामिल हों। सभी रक्तदाता को एपेक्स क्लब की तरफ से सम्मान प्रतीक व राजकीय महात्मा गांधी चिकित्सालय की तरफ से प्रमाण पत्र अतिथियों द्वारा वितरण किए गए ।
रक्तदान शिविर के दौरान अतिथियों ने आयोजकों और दानदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल मानवता के उत्थान के लिए प्रेरणादायक है। उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प भी लिया कि आगे भी वे समय-समय पर रक्तदान करेंगे और दूसरों को इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे। यह आयोजन न केवल एक सामाजिक सेवा का उदाहरण था, बल्कि यह भी साबित करता है कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।इस मौके पर ब्लड बैंक के डॉ वीरेंद्र चौधरी के सानिध्य में राजेन्द्र स्वामी,राजविंदर सिंह, प्रदीप शाक्य,समारवीर, रंजीत,दयाराम,राधेश्याम, गुरविंदर ने सहयोग किया

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।