सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भीड़भाड़ से भरे ट्रेन डिब्बे में एक युवती (Rail Crowd Viral Video) सांस लेने के लिए संघर्ष करती नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि डिब्बा इतना भरा हुआ है कि यात्रियों को हिलने-डुलने की भी जगह नहीं मिल रही। इसी दौरान वह युवती घुटन महसूस करते हुए बार-बार सांस लेने की कोशिश करती है।
चौंकाने वाली बात यह है कि मौके पर मौजूद कुछ यात्री उसकी मदद करने के बजाय इस स्थिति को मजाक का विषय बना देते हैं। वीडियो में कई लोग हंसते, चिढ़ाते और मोबाइल से रिकॉर्डिंग करते नजर आते हैं। इस अमानवीय रवैये ने नेटिज़न्स को नाराज कर दिया है।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। यूजर्स का कहना है कि यह केवल रेलवे की भीड़भाड़ की समस्या नहीं, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता के घटते स्तर की भी झलक है। कई लोगों ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहना हमारे समाज के लिए चिंता का विषय है।
ये भी पढ़ें: आपका बच्चा Day Care जाता है तो ये वीडियो देखें, मासूम से ऐसी दरिंदगी…रूह कंपा देगी
View this post on Instagram
क्या है वायरल वीडियो में
ये वीडियो कहां का है इसकी पुष्ठि नहीं हुई है लेकिन इस वीडियो में युवती सेकेंड क्लास कोच में खिड़की के पास बैठी नजर आती है, जहां दमघोंटू माहौल के बीच वह साफ़ तौर पर सांस लेने के लिए संघर्ष कर रही है। ट्रेन के अंदर और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ के बीच घिरी हुई, वह बार-बार ताज़ी हवा के लिए खिड़की खोलने की कोशिश करती है। एक वक्त पर, राहत पाने के लिए वह अपने चेहरे पर पानी भी छिड़कती है।
चौंकाने वाली बात यह है कि उसकी मदद करने के बजाय ट्रेन के बाहर मौजूद कई लोग हंसते हुए, शोर मचाते हुए और उसका यह संघर्ष मोबाइल में रिकॉर्ड करते हुए नजर आते हैं। उमस भरे हालात में जब युवती हांफ रही होती है, तब भी भीड़ चिंतित होने के बजाय ज्यादा मनोरंजन करती दिखती है।
खतरनाक भीड़भाड़ से बचने के लिए एक्सेस कंट्रोल लागू किया जाए
पोस्ट में रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्रालय और रेलवे सेवा को टैग करते हुए अधिकारियों से त्योहारों के दौरान भीड़ नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की गई है। यूज़र ने सुझाव दिया कि अधिक भीड़ वाले स्टेशनों पर सीआरपीएफ के जवान तैनात किए जाएं और खतरनाक भीड़भाड़ से बचने के लिए एक्सेस कंट्रोल लागू किया जाए।
व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

रेलवे के भीड़भाड़ वाले डिब्बों में सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा लंबे समय से एक गंभीर मुद्दा रहा है। यह वीडियो इस बहस को और तेज कर गया है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाना अब अनिवार्य हो गया है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































