फवाद खान की 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी, फिल्म अबीर गुलाल की आ गई रिलीज डेट

फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। वाणी ने हाल ही में कहा, “इतनी नफरत और बायकॉट की बातें सुनकर दुख होता है। थोड़ा स्पेस दीजिए

723

भारत-पाकिस्तान के बीच मई में बढ़े तनाव के बाद महीनों से लटकी पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल ( Abir Gulaal ) की रिलीज़ डेट आखिरकार तय हो गई है। यह फिल्म 29 अगस्त को दुनिया भर में रिलीज़ होगी। यह फवाद खान की 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी है।

फिल्म का टीज़र और गाने रिलीज़ के बाद भारत में भी खूब पसंद किए गए थे, लेकिन हालात बदलते ही सोशल मीडिया पर फिल्म के बहिष्कार की मांग उठने लगी। आपको बता दें, फिल्म इंटरनेशनल रिलीज होगी लेकिन भारत में फिल्म रिलीज नहीं होगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मई में पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्ते बिगड़ गए थे। भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने का आरोप लगाया, जिसे पाकिस्तान ने नकार दिया। इसके बाद दोनों तरफ से सैन्य ऑपरेशंस हुए और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पाकिस्तानी कलाकारों पर लगा पुराना बैन फिर से लागू हो गया। इसी वजह से फिल्म की 9 मई की तय भारतीय रिलीज़ रद्द करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: Pakistan Spy: ज्योति मल्होत्रा के बाद, एक-एक करके सामने आए देश के 11 गद्दार, देखें पूरी लिस्ट

अबीर गुलाल में कौन-कौन हैं भारतीय कलाकार
फिल्म में फवाद के साथ वाणी कपूर नजर आएंगी। वाणी ने हाल ही में कहा, “इतनी नफरत और बायकॉट की बातें सुनकर दुख होता है। थोड़ा स्पेस दीजिए, लोगों को अपना काम करने दीजिए।” वहीं, अभिनेत्री ऋद्धि डोगरा ने कहा कि उन्होंने यह फिल्म उस समय साइन की थी जब दोनों देशों के रिश्ते सामान्य थे, और उस वक्त यह पूरी तरह कानूनी था।

ये भी पढ़ें: OTT Release This Week: जानें हाउसफुल 5 से सैयारा तक, इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-सी फिल्में होगी रिलीज

आर्टी एस. बगड़ी के निर्देशन में बनी अबीर गुलाल दो लोगों की कहानी है, जो मुश्किल वक्त में एक-दूसरे के करीब आते हैं और उनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है। फिल्म में लीज़ा हेडन, फरिदा जलाल, सोनी राजदान, परमीत सेठी और राहुल वोहरा भी अहम रोल में हैं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

भारत और पाकिस्तान में फिल्म की रिलीज़ फिलहाल तय नहीं है, लेकिन विदेशों में फवाद खान के फैंस के लिए 29 अगस्त को इसका इंतज़ार खत्म हो जाएगा।

देखिए वीडियो

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।