मडोक फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘परम सुंदरी’ (Param Sundari Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ और जान्हवी बड़े परदे पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 29 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। 2 मिनट 40 सेकंड के इस ट्रेलर में रोमांस, ड्रामा, इमोशन्स और कॉमेडी सब कुछ है।
फिल्म में सिद्धार्थ परम नाम के लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो नॉर्थ से ताल्लुक रखता है। वहीं, जान्हवी साउथ की सुंदरी का रोल प्ले कर रही हैं। नॉर्थ और साउथ के मिलन की यह लव स्टोरी काफी मजेदार हो सकती है। इसका ट्रेलर प्रॉमिसिंग है और दो अलग-अलग कल्चर के लोगों के इश्क में पड़ने की कहानी है।
दिनेश विजान ने प्रोड्यूस और तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है। परम और सुंदरी के इश्क की यह कहानी क्या ऑडियन्स को बांध पाएगी या नहीं, यह जानने के लिए 29 अगस्त तक का इंतजार करना होगा। बता दें, सोशल मीडिया पर ट्रेलर रिलीज के बाद से मिले-जुले रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































