60 साल के आदमी ने ChatGPT से मांगा डाइट प्लान.. और फंस गया 19वीं सदी में

ब्रोमिज़्म एक मानसिक विकार है जो 19वीं और 20वीं सदी की शुरुआत में ब्रोमाइड यौगिकों के अत्यधिक उपयोग के कारण होता था।

647
एआई आधारित तस्वीर

एक साल 60 व्यक्ति के आदमी की डाइट प्लान की खबर खूब सुर्खियों में है। दरअसल, एक व्यक्ति ने अपनी डाइट में सुधार के लिए ChatGPT से सलाह ली, लेकिन यह निर्णय उसके लिए खतरनाक साबित हुआ। व्यक्ति ने अपने आहार से सोडियम क्लोराइड (साधारण नमक) को हटाने का निर्णय लिया और ChatGPT से वैकल्पिक विकल्प के रूप में सोडियम ब्रोमाइड का सुझाव प्राप्त किया।

मानो, जैसे एक पल के लिए चैटजीपीटी ने उस आदमी को 19वीं सदी में पहुंचा दिया हो। डॉक्टर्स के मुताबिक, यह यौगिक 19वीं सदी में मानसिक विकारों के इलाज में उपयोग होता था, लेकिन अब इसे होने वाले नुकसानों के कारण इस इलाज पर रोक लगा दी। bromism symptoms

3 महीने बाद व्यक्ति के व्यवहार में हुए अजीबोगरीब बदलाव
व्यक्ति ने तीन महीने तक सोडियम ब्रोमाइड का सेवन किया, जिसके परिणामस्वरूप उसे मानसिक भ्रम, मतिभ्रम, चिड़चिड़ापन और चेहरे पर मुंहासे जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। अंततः उसे अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रोमिज़्म’ (Bromism) बीमारी का पता चला। महीनों के इलाज के बाद व्यक्ति को दुबारा नई जिंदगी मिली।

ये भी पढ़ें: कौन है 124 साल की मिंता देवी? अब आया Video सामने, जानें क्यों राहुल गांधी और सरकार पर भड़की?

डॉक्टर्स ने पाया कि ChatGPT ने सोडियम ब्रोमाइड को एक वैकल्पिक नमक के रूप में सुझाया, लेकिन स्वास्थ्य जोखिमों के बारे में कोई चेतावनी नहीं दी। इस घटना ने यह स्पष्ट किया कि AI स्वास्थ्य संबंधी सलाह देते समय आवश्यक संदर्भ और चेतावनियाँ प्रदान नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: आप भी बना सकते हैं Trending Baby AI वीडियो, ये 5 स्टेप फॉलो करें और खुद बनाएं

क्या है ब्रोमिज़्म?
ब्रोमिज़्म एक मानसिक विकार है जो 19वीं और 20वीं सदी की शुरुआत में ब्रोमाइड यौगिकों के अत्यधिक उपयोग के कारण होता था। यह स्थिति अब दुर्लभ है, लेकिन यह घटना दिखाती है कि पुराने समय की बीमारियाँ अब भी कुछ परिस्थितियों में उभर सकती हैं।

व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ें, ताकि ऐसी ज़रूरी खबरें आप तक तुरंत पहुंचें। [यहां क्लिक करें]

विशेषज्ञों का कहना है कि AI से स्वास्थ्य सलाह लेते समय सतर्क रहना चाहिए। किसी भी दवा या आहार परिवर्तन से पहले हमेशा डॉक्टर या प्रमाणित आहार विशेषज्ञ से परामर्श करना जरूरी है। AI उपकरण उपयोगी जानकारी दे सकते हैं, लेकिन उन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।