हाल ही में झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें झारखंड के गिरिडीह में रहने वाले सूरज यादव (Swiggy boy Deputy Collector) ने JPSC परीक्षा पास की। वे अब डिप्टी कलेक्टर बनेंगे। अपनी पढ़ाई के लिए सूरज ने स्विगी और रैपिडो में डिलीवरी बॉय का काम किया करते थे।
उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। पिता राजमिस्त्री का काम करते थे। घर का गुजारा मुश्किल से चलता था। इन सबके बावजूद, सूरज ने सरकारी अफसर बनने का सपना देखा। उन्होंने रांची में रहकर तैयारी शुरू की।
दोस्तों ने खरीदकर दी बाइक
घर में आर्थिक दिक्कतें थीं, इसलिए सूरज ने पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए स्विगी और रैपिडो में डिलीवरी बॉय का काम शुरू किया। शुरुआत में उनके पास बाइक भी नहीं थी। उनके दोस्त राजेश नायक और संदीप मंडल ने स्कॉलरशिप के पैसे से उनकी मदद की। इससे उन्होंने सेकेंड हैंड बाइक ली।
ये भी पढ़ें: Indian Air Force Career: यहां जानें 12वीं के बाद भारतीय वायुसेना में कैरियर बनाने का प्रोसेस

सूरज रोज 5 घंटे काम करते थे। बाकी समय पढ़ाई पर लगाते थे। परिवार ने भी पूरा साथ दिया। बहन ने घर संभाला। पत्नी ने हर कदम पर हौसला बढ़ाया।

सूरज यादव ने JPSC परीक्षा में 110वीं रैंक हासिल की है। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वे डिलीवरी बॉय का काम करते थे। इंटरव्यू में बोर्ड मेम्बर्स पहले हैरान हुए, लेकिन, सूरज ने डिलीवरी से जुड़े टेक्निकल सवालों के सही जवाब दिए। सूरज को यह सफलता अपने दूसरे अटेंप्ट में मिली है।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































