धनश्री वर्मा ने चहल की ‘शुगर डैडी’ वाली टी-शर्ट पर तोड़ी चुप्पी, देखें इंटरव्यू में क्या-क्या बताया?

युजवेंद्र ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि वो टी-शर्ट के जरिए उन्हें आखिरी मैसेज देना चाहते थे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'अरे भाई वॉट्सऐप ही कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है। फिर तो एक टी-शर्ट भी काफी नहीं हैं।'

548

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) तलाक के बाद भले ही अलग हो गए हैं लेकिन दोनों एक्स कपल लगातार अपने बयानों के कारण सुर्खियों में बने रहे हैं अब धनश्री वर्मा का एक इंटरव्यू चर्चा में है। जिसमें उन्होंने अपने तलाक और शादी से जुड़े कई किस्से बताएं। धनश्री वर्मा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में युजवेंद्र से तलाक पर बात करते हुए कहा, ‘हमें ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि ये सिर्फ हमारे या हमारे पार्टनर की नहीं बल्कि दो परिवारों भी इसमें शामिल होते हैं। जो भी हमसे प्यार करते हैं, वो सब दुखी हैं। ये कोई सेलिब्रेशन नहीं होता।

हम अपनी लड़ाई लड़ते हैं, फिर मीडिया सर्कस होता है। मुझे लगता है कि हमें इस बारे में बहुत मैच्योर होना चाहिए। मैंने इम्मैच्योर स्टेटमेंट देने की बजाए मैच्योर रहना चुना, जो पब्लिक को अपील करते हैं। मैं अपनी और उसकी (युजवेंद्र चहल) फैमिली वैल्यूज खराब नहीं करना चाहती थी।’

ये भी पढ़ें: Bigg Boss19 Contestants: इसबार बिगबॉस में कौन-कौन? कंटेस्टेंट्स की लीक लिस्ट आई सामने

आगे उन्होंने कहा कि जब कोई शादी टूटती है, तो इसका मतलब ये नहीं है कि किसी का अपमान किया जाए। धनश्री ने कहा, ‘जिस दिन ये हुआ, वो दिन मेरे और परिवार के लिए बेहद इमोशनल था। मुझे याद है कि मैं वहां खड़ी थी और फैसला आने वाला था, हम सब मेंटली तैयार थे, लेकिन जब फैसला आया तो मैं फूट-फूटकर रोने लगी। मैं बता भी नहीं सकती थी कि मैं क्या महसूस कर रही हूं। मैं बस रोई जा रही थी।’

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।

टी-शर्ट कंट्रोवर्सी पर धनश्री वर्मा ने दिया जवाब
धनश्री ने कहा- ‘वो (युजवेंद्र) हमसे पहले निकला, जिसके बाद सारी चीजें हुईं, वो टी-शर्ट, मीडिया और सब कुछ। मुझे इस बारे में पता नहीं था, क्योंकि मैं तब तक अंदर ही थी। जिस समय मैं बाहर आई और कार में बैठी। मैं पीछे के रास्ते से बाहर आई, क्योंकि मुझे वो पसंद नहीं आ रहा था। वो बहुत दुखद था। हम अपने चेहरे पर कैमरे नहीं चाहते थे।’

‘मैं और मेरे वकील पीछे से आए, क्योंकि हमको तो कुछ नहीं बताना था, मैंने तो नॉर्मल टी-शर्ट पहना है, नॉर्मल जींस पहना है। मेरे को थोड़ी कैमरे के सामने आकर कुछ बताना है। मेरी बेस्टफ्रेंड आई, हम तब भी खुद को संभालने की कोशिश कर रहे थे। मैं नॉर्मल सांस लेने की कोशिश कर रही थी। वो इतना हिला देने वाला मूमेंट था। ये जिंदगी का कोई छोटा पल नहीं था। और हम जानते हैं कि लोग हम पर ही इल्जाम लगाने वाले हैं। ये टी-शर्ट स्टंट होने से पहले ही हम सबको पता था कि लोग मुझे ही ब्लेम करने वाले हैं।’

ये भी पढ़ें: युजवेंद्र चहल ने RJ महवश से रिलेशनशिप किया ऑफिशियल! कहा- पूरा इंडिया जान चुका है…

धनश्री ने कहा कि वो अपनी जिंदगी आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही थीं, सांस लेने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्होंने फोन उठाया और उन्हें टी-शर्ट के बारे में पता चला। धनश्री ने कहा- ‘मैंने फोन देखा और कहा क्या, क्या सच में इसने (युजवेंद्र) ऐसा किया? ये ऐसा हो गया? दिमाग में एक सेकेंड में लाखों थॉट्स आए कि अब ये होगा, अब वो होगा, उस मूमेंट मैंने सोच लिया, बॉस अब सब खत्म। मैं क्यों रोऊं।’ धनश्री ने कहा कि उस दिन आप कैसे बिहेव कर रहे हैं, ये आपकी व्यक्तित्व को दर्शाता है।

जब उनसे कहा गया कि युजवेंद्र ने एक पॉडकास्ट में कहा है कि वो टी-शर्ट के जरिए उन्हें आखिरी मैसेज देना चाहते थे, तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘अरे भाई वॉट्सऐप ही कर देता। टी-शर्ट क्यों पहनना है। फिर तो एक टी-शर्ट भी काफी नहीं हैं।’

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।