हनुमानगढ़ टाउन के ऐतिहासिक गुरुद्वारा शहीद बाबा सुखा सिंह बाबा महताब सिंह में शहीदी जोड़ मेले के उपलक्ष्य में आज भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जत्थेदार बाबा जोगा सिंह और बाबा जग्गा सिंह ने बताया कि शहीदी जोड़ मेला आगामी 9 सितंबर (25 भादो) को सिंह साहिब जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह, अकाली 96 करोड़ी, 14वें मुखी शिरोमणी पंथ अकाली बुढा दल, पंजाब के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए आज रक्तदान शिविर रखा गया, जिसमें महत्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। इलाके की साधसंगत ने बड़े उत्साह के साथ रक्तदान में भाग लिया। उपस्थित संतों ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। रक्तदान शिविर में सेवाएं देने वालों में सतवीर सिंह, डॉक्टर राजेंद्र कौर, नर्सिंग ऑफिसर कमलजीत सिंह और मनजीत सिंह शामिल रहे। साधसंगत ने इस पहल को बहुत सराहा और कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा और मानवता का संदेश फैलता है। 8 और 9 सितंबर को भरेगा शहीदी जोड़ मेला आयोजकों ने बताया कि शहीदी जोड़ मेला 8 और 9 सितंबर को गुरुद्वारे परिसर में भरेगा। 8 सितंबर की रात को खुले दीवान सजाए जाएंगे। वहीं 9 सितंबर को लेडीवार अखण्ड पाठ साहिब की समाप्ति के उपरांत भोग डाले जाएंगे। इस दौरान बाहर से पधारे गुरजानी, कविसरी जत्थे और इतिहासकार गुरु की महिमा का बखान करेंगे।
मेले में संगत को सिख इतिहास से अवगत कराने के साथ-साथ शहीदों की कुर्बानियों को याद किया जाएगा। जत्थेदारों ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को अपनी विरासत से जोड़ने और समाज में धार्मिक मूल्यों को जागरूक करने का माध्यम बनेगा। साधसंगत से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शहीदों की याद में आयोजित इस पावन मेले को सफल बनाएं।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।




































