कैसा दिखता है रणबीर-आलिया का 250 करोड़ का नया बंगला? देखिए तस्वीर

529

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के सपनों का घर 250 करोड़ (Alia Ranbir New House) में बनकर लगभग तैयार हो गया है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल्स इस दीवाली को घर में प्रवेश करेंगे। अब इस घर से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। घर का इनसाइड लुक फैंस का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहा है।

बंगले के फ्रंट व्यू में न केवल घर की सादगी झलक रही है बल्कि आधुनिक सौंदर्य और हरियाली घर में चार चांद लगा रही है। बालकनी में लगे पौधों घर की शोभा बढ़ा रहे हैं। वीडियो से पता चलता है कि पहली मंजिल पर ऊंची छत वाला लिविंग रूम है, जहां पर भव्य झूमर उसे रौशन कर रहे हैं।

हालांकि घर के निर्माण के दौरान रणबीर-आलिया और राहा तीनों को कई बार देखा गया है। वहीं, नीतू कपूर भी एक बार नजर आई थीं।

ये भी पढ़ें: पहली बार रणबीर-आलिया की बेटी राहा आई मीडिया के सामने, वायरल हुई क्यूट VIDEO

मुंबई में स्थित ये बंगला लगभग 250 करोड़ रुपये का है। वहीं, रणबीर के दादा-दादी राज कपूर और कृष्णा राज कपूर की याद में बना ये बंगला बेटी राहा के लिए एक खास गिफ्ट है, जिसमें 6 मंजिलें हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ शिफ्ट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दीपिका-रणवीर की बेटी दुआ की घूमते हुए तस्वीर हुई वायरल, सोशल मीडिया मची खलबली

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं।