एसएलडी अल्फा मार्केट में ‘रिद्धि सिद्धि ट्रेडिंग’ का भव्य उद्घाटन

214

-चयनित जरूरतमंद महिलाओं को मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
हनुमानगढ़। टाउन की एसएलजी अल्फा मार्केट में शुक्रवार को ‘रिद्धि सिद्धि ट्रेडिंग’ कम्पनी एवं नेल्स एण्ड हेयर एकेडमी  का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पीसीसी सदस्य भूपेंद्र चौधरी, विजया चौधरी, नूरनबी कादरी रोड़वाली, मनजिंद्र सिंह, सिंधी समाज अध्यक्ष खजानचंद शिवनानी एवं अखिल भारतीय सिंधी समाज के राष्ट्रीय संरक्षक खेमचंद तेजवानी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
संस्थान के संस्थापक आशीष बजाज ने जानकारी दी कि रिद्धि सिद्धि ट्रेडिंग केवल एक व्यावसायिक इकाई नहीं है, बल्कि समाजसेवा के उद्देश्य से भी कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद चयनित महिलाओं को यहां निशुल्क हेयर, मेकअप और नेल्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। उनका कहना था कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक छोटा कदम है, जो आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकता है।
उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए अतिथियों ने रिद्धि सिद्धि ट्रेडिंग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणादायक हैं और इससे महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।
इस मौके पर असलम टाक, मनीष मक्कासर, पूर्व पार्षद रमजान खान, भीम सुथार, सद्दाम, जाकिर, आमीन नागरा, राम सिलू, बलदेव कुक्कड़ सहित अनेक अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संस्थान की इस पहल को सराहा और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में रिद्धि सिद्धि के सदस्य आशीष बजाज, रिद्धि बजाज, धर्मेंद्र बजाज, विक्की बजाज, ललित, भगवान, कमला देवी, कांता केसवानी, गगन, मनोज, कार्तिक व कोमल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा धन्यवाद ज्ञापित किया।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।