थेड़ी गंगानी में दूषित पानी को लेकर ग्रामीणों का चक्का जाम

270

हनुमानगढ़ टाउन के निकट रामसरा नारायण पंचायत के थेड़ी गंगानी गांव में रविवार को ग्रामीणों ने दूषित पानी की आपूर्ति और वाटर वर्क्स की जर्जर हालत को लेकर मेन सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन 10:30 बजे तक जारी रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने पीएचईडी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप था कि गंगानी थेहड़ी में बने वाटर बॉक्स से गंदा और दूषित पानी सप्लाई हो रहा है। हाल ही में वाटर बॉक्स में एक मरी हुई गाय मिलने से हालात और बिगड़ गए, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिली।
पीएचईडी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी
ग्रामीणों का कहना था कि दूषित पानी पीने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सुबह से सड़क जाम होने के बावजूद पीएचईडी विभाग का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। लगभग ढाई घंटे बाद जब पुलिस अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया। इसके बाद पीएचईडी विभाग के अधिशाषी अभियंता मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने उनके खिलाफ भी नारेबाजी की और उन्हें अपनी 10 सूत्री मांगों की सूची सौंपी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।