Punjab Floods: पंजाब के 12 जिलों में बाढ़, 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

931

पंजाब (Punjab Floods) के पठानकोट, फिरोजपुर समेत 9 जिले एक हफ्ते से बाढ़ की चपेट में हैं। राज्य में 1312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है। पंजाब में बाढ़ के चलते हरियाणा में भी हालात बुरे हैं। दोनों राज्यों में बहने वाली नदियां उफान पर हैं। हरियाणा में पिछले तीन दिन से लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ को लेकर मंगलवार को हाईलेवल मीटिंग बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात मुख्यमंत्री मान से फोन पर बात की और केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

पंजाब में बाढ़ की स्थिति से जूझ रहे 15,688 व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिसमें से गुरदासपुर से 5549 लोग, फिरोजपुर से 3321, फाजिल्का से 2049, पठानकोट से 1139, अमृतसर से 1700 और होशियारपुर से 1052 लोगों को सुरक्षित पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में शादी के बाद पहले ससुर फिर देवर…परंपरा के नाम पर लड़की ने बताया झूठ, देखिए VIDEO

इसके अलावा बरनाला से 25, कपूरथला से 515, तरनतारन से 60, मोगा से 115 और मानसा से 163 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बेघर परिवारों को तुरंत ठहराने के लिए पंजाब भर में 129 कैंप स्थापित किए गए हैं। इनमें अमृतसर में 16 कैंप, बरनाला में 1, फाजिल्का में 10, फिरोजपुर में 8, गुरदासपुर में 25, होशियारपुर में 20, कपूरथला में 4, मानसा में 1, मोगा में 9, पठानकोट में 14, संगरूर में 1 और ज़िला पटियाला में 20 कैंप शामिल हैं।

पंजाब के किन जिलों में कितने गांव प्रभावित
बाढ़ में 12 जिलों के कुल 1,044 गांव प्रभावित हुए हैं। जिसमें अमृतसर के (88 गांव), बरनाला (24), फाजिल्का (72), फिरोजपुर (76), गुरदासपुर (321), होशियारपुर (94), जालंधर (55), कपूरथला (115), मानसा (77), मोगा (39), पठानकोट (82) और एस.ए.एस. नगर का 1 गांव प्रभावित हुआ है।

पंजाब के विभिन्न जिलों में बाढ़ से कुल 2,56,107 लोग प्रभावित हुए हैं। सबसे अधिक असर गुरदासपुर जिले पर पड़ा है, जहां 1,45,000 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही अमृतसर में 35,000, फिरोजपुर में 24,015 और फाजिल्का में 21,562 लोग प्रभावित हुए।

पठानकोट में भी 15,053 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं, जबकि एस.ए.एस. नगर और कपूरथला में 7,000 और 5,650 लोग प्रभावित हुए. बरनाला (59), मानसा (163), जालंधर (653), मोगा (800) और होशियारपुर (1,152) व्यक्ति प्रभावित हुए हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

भाखड़ा,घग्गर, गंगरी और मार्कंडा नदियाँ उफान पर  

भाखड़ा डैम में जलस्तर खतरे के निशान 1680 फीट से 6 फीट ही कम रह गया है। इसके चलते डैम के फ्लड गेट 4-4 फीट तक खोल दिए गए हैं। वहीं, सतलुज का होशियारपुर में जलस्तर बढ़ रहा है। सुखना लेक से भी लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके बाद घग्गर का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद जीरकपुर व पटियाला में अलर्ट जारी किया गया है। अमृतसर के अजनाला में भी रावी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है।

ये ही नहीं, घग्गर, गंगरी और मार्कंडा नदियाँ उफान पर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कच्ची सड़कों, पुलों और नदी किनारों से दूर रहें और बेवजह यात्रा न करें। इसके अलावा जीरकपुर में घग्गर नदी का पानी मुबारकपुर कॉजवे से ऊपर बह रहा है। जिस वजह से वहां से आवाजाही बंद कर दी गई है। पानी ओवरफ्लो होने के कारण पास बनी झुग्गियां डूब गई हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।