मंदी की कगार पर पहुंचा ‘तानाशाह’ ट्रंप का अमेरिका, Moody’s ने किया दावा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अमेरिका तकनीकी तौर पर मंदी में न हो, लेकिन इसके लक्षण साफ दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नीतियों में बदलाव नहीं किया गया तो 2025 के अंत तक अमेरिका गहरी मंदी में जा सकता है।

429

वॉशिंगटन: अमेरिका (America Economy) की अर्थव्यवस्था पर अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody’s) ने बड़ा बयान दिया है। एजेंसी का कहना है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अपनाई गई नीतियाँ अब अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए खतरा बन रही हैं। ‘अमेरिका फर्स्ट’ रणनीति और दुनियाभर के देशों पर टैरिफ थोपने की नीति ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया है और खुद अमेरिका को मंदी की कगार पर पहुँचा दिया है।

ट्रंप प्रशासन बार-बार यह दावा करता रहा है कि अमेरिका की जीडीपी ग्रोथ मजबूत है और विदेशी निवेश बढ़ रहा है। लेकिन मूडीज के चीफ इकोनॉमिस्ट मार्क जैंडी का कहना है कि असलियत बिल्कुल अलग है।
उनके मुताबिक-

  • रोज़गार की रफ्तार थमी है।
  • उपभोक्ता कीमतें बढ़ रही हैं।
  • औद्योगिक उत्पादन और निवेशक भरोसा दोनों कमजोर हुए हैं।

2025 के अंत तक मंदी की आशंका
जैंडी ने न्यूज़वीक से बातचीत में कहा कि अभी भले अमेरिका तकनीकी तौर पर मंदी में न हो, लेकिन इसके लक्षण साफ दिखाई देने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नीतियों में बदलाव नहीं किया गया तो 2025 के अंत तक अमेरिका गहरी मंदी में जा सकता है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारत पर लगाया 50% टैरिफ, जानिए किन 5 सेक्टर पड़ेगा असर?

2008 का संकट सही-सही भांप चुके हैं जैंडी
मार्क जैंडी कोई नए अर्थशास्त्री नहीं हैं। वे वही विशेषज्ञ हैं जिन्होंने 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट का समय रहते पूर्वानुमान लगाया था। इस वजह से उनके विश्लेषण को दुनिया भर में गंभीरता से लिया जाता है। बीते कुछ महीनों से जैंडी लगातार चेतावनी देते आ रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन की व्यापार और रोजगार नीतियाँ अल्पकालिक फायदे भले दिखाएँ, लेकिन दीर्घकाल में ये अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भारी बोझ बन सकती हैं।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

जानिए अमेरिका की मंदी और ट्रंप की नीतियाँ से जुड़े सवाल-जवाब ?

प्रश्न 1: क्या अमेरिका अभी मंदी में है?
जवाब: अभी अमेरिका तकनीकी रूप से मंदी में नहीं है, लेकिन मूडीज का कहना है कि संकेतक तेजी से बिगड़ रहे हैं और देश मंदी के बेहद करीब है।

प्रश्न 2: ट्रंप की किस नीति से सबसे ज्यादा असर पड़ा?
जवाब: विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ बढ़ाने और “अमेरिका फर्स्ट” की नीति ने वैश्विक व्यापार को झटका दिया है। इसका असर रोजगार, निवेश और महंगाई पर पड़ा है।

प्रश्न 3: क्या यह मंदी भारत जैसे देशों को भी प्रभावित करेगी?
जवाब: हाँ, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की गिरावट का असर वैश्विक बाजारों पर होगा। भारत जैसे देशों के लिए निर्यात, निवेश और शेयर बाजार में अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

प्रश्न 4: क्या ट्रंप सरकार नीतियों में बदलाव कर सकती है?
जवाब: अभी तक ट्रंप प्रशासन अपने फैसलों पर अड़ा हुआ है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि स्थिति बिगड़ती रही तो दबाव में आकर नीतियों में नरमी लाई जा सकती है।

पंचदूत अब व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध है। लिंक पर क्लिक करें और अपने चैट पर पंचदूत की सभी ताज़ा खबरें पाएं। आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।