सीपी राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे, बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हराया

161

सीपी राधाकृष्णन (C. P. Radhakrishnan) देश के 15वें उपराष्ट्रपति होंगे। NDA उम्मीदवार राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले। वहीं INDIA कैंडिडेट सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले। राधाकृष्णन ने 152 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।

सीपी राधाकृष्णन की जीत को एनडीए की बड़ी सफलता माना जा रहा है। उनके पक्ष में आए 452 वोटों ने साफ कर दिया कि सदन में एनडीए का बहुमत मजबूत है। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को केवल 300 वोट मिल सके, जिससे उनकी हार तय हो गई।

कौन हैं सीपी राधाकृष्णन?
सीपी राधाकृष्णन लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। वे दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं और पार्टी संगठन में भी कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उपराष्ट्रपति पद पर पहुंचकर उन्होंने अपने राजनीतिक करियर में नया मुकाम हासिल किया है।

क्या होते हैं उपराष्ट्रपति के काम?

  • देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पदाधिकारी होता है।
  • राज्यसभा के पदेन सभापति होते हैं और सदन की कार्यवाही चलाते हैं।
  • असंसदीय आचरण पर रोक लगाते हैं और सदन में अनुशासन बनाए रखते हैं।
  • राष्ट्रपति की अनुपस्थिति, इस्तीफा या निधन की स्थिति में कार्यवाहक राष्ट्रपति बनते हैं।
  • सदन में बहस को संतुलित और निष्पक्ष तरीके से संचालित करते हैं।
  • लोकतांत्रिक परंपराओं और संविधान की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं।